Bareilly News: ननिहाल से लौट रहे बाइक सवार युवक को टैंकर ने मारी टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक मौत, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में एक युवक की सड़क हादसे में उस वक्त दर्दनाक मौत हो गई, जब वह रविवार को ननिहाल से वापस घर लौट रहा था. इस दौरान बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी. इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को ननिहाल से वापस घर लौटने के दौरान बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी. इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

दरअसल, बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के कुसारी गांव निवासी मुन्ना सिंह चौहान के बेटे डब्ल्यू चौहान (22 वर्ष) की आंवला स्थित होली फैमिली स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि डब्लू चौहान शनिवार दिन में चंदौसी स्थित अपनी ननिहाल गया था.

वहां से वापस अपने घर लौटने के लिए मोटरसाइकिल पर चला था, लेकिन घर से कुछ पहले होली फैमिली स्कूल के पास पीछे से आ रहे एक टैंकर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक चला रहा डब्लू गंभीर रूप से घायल हो गया. वह जमीन पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने टैंकर को रोकने की कोशिश की. उसका चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक डब्ल्यू चौहान की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया.मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से उसके परिजनों को सूचना दी.वह मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मृतक डब्लू सिंह चौहान का विवाह लगभग 7 माह पूर्व दुर्गा देवी से हुआ था.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola