ePaper

Pratapgarh News: मकान मालिक से लूडो में पैसों समेत खुद को हारी महिला, पति लगा रहा वापस पाने की गुहार

Updated at : 05 Dec 2022 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Pratapgarh News: मकान मालिक से लूडो में पैसों समेत खुद को हारी महिला, पति लगा रहा वापस पाने की गुहार

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां किराए पर रहने वाली एक महिला ने खुद को लूडो में हार गई. जी हां आपने सही सुना. दरअसल, यह पूरा मामला प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली इलाके के देवकली मोहल्ले का है.

विज्ञापन

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां किराए पर रहने वाली एक महिला ने खुद को लूडो में हार गई. जी हां आपने सही सुना. दरअसल, यह पूरा मामला प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली इलाके के देवकली मोहल्ले का है. जहां एक महिला अपने पति की गैरमौजूदगी में  अपने मकान मालिक के साथ लूडो खेलती रही और जब पैसा खत्म हो गया तो खुद को ही दांव पर लगा दिया. फिर क्या था महिला मकान मालिक के सामने खुद को भी हार गई. और उसके साथ रहने लगी.

पुलिस थाने का चक्कर लगा रहा पीड़ित पति

इस बात की जानकारी जब परदेश में कमा रहे महिला के पति को हुआ तो, वह घर लौट आया. और अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए पुलिस थाने का चक्कर लगा रहा है. इसके साथ ही उसने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जो तेजी से वायरल हो रहा है.  

पीड़ित पति ने किया दावा

पीड़ित पति ने दावा किया है कि वह करीब 6 माह पहले रोजी रोटी के सिलसिले में राजस्थान के जयपुर चला गया था. और कमाई में से पेट काटकर पत्नी को पैसे भेजता रहा. महिला उन्हीं  पैसों को अपने मकान मालिक के साथ जुए में उड़ाती रही. जब पैसे खत्म हो गया तो  महिला ने खुद को भी दांव पर लगा दिया. और मकान मालिक से हार गई. बता दें कि पीड़ित पति ने बताया कि वह रामपुर बेल्हा का निवासी है. उसकी शादी अमेठी जनपद में हुई थी. पत्नी से उसके दो बच्चे भी हैं. लूडो में हारने के बाद पत्नी अब मकान मालिक के साथ ही रह रही है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola