Agra News: महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंग ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Oct 2022 8:56 AM
आगरा में एक महिला के साथ बीते तीन महीने से एक युवक छेड़खानी कर रहा था. युवक का विरोध किया तो उसने महिला के पति की दुकान पर तोड़फोड़ की और खुले में हवाई फायरिंग तक कर डाली. फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
Agra News: ताजनगरी के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक महिला का दबंग युवक ने जीना दुश्वार कर दिया. महिला को करीब 3 महीने से वह आते जाते छेड़ रहा था. पति ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी. हद तो तब हो गई जब दबंग ने महिला के पति की दुकान पर तोड़फोड़ की और खुले में हवाई फायरिंग तक कर डाली.
हावाई फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. हालांकि, पीड़ित ने आरोपी की शिकायत थाने में कर दी है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं आरोपी का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कालिंदी विहार क्षेत्र में एक महिला टेलर की दुकान चलाती है और उसके पति मोटर साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं. महिला का आरोप है कि पप्पू चौहान नाम का एक व्यक्ति करीब 3 महीने से उसके साथ छेड़खानी कर रहा है. जब भी वह रास्ते से निकलती है तो वह उसे छेड़ता है और और जब विरोध करती है तो उसके साथ अभद्रता करता है व जाति सूचक शब्द बोलता है. उसने यह जानकारी अपने पति को दी तो पति ने पप्पू चौहान से इस बात का विरोध किया.
पति द्वारा विरोध करने पर पप्पू चौहान उनकी दुकान पर पहुंच गया और उनके साथ मारपीट की. साथ ही दुकान पर खड़े वाहनों को तोड़ना शुरू कर दिया. महिला के पति ने बताया कि मारपीट करने के बाद आरोपी पप्पू चौहान ने दुकान के बाहर खड़े होकर 4 राउंड हवाई फायर भी किए. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
वहीं आरोपी पप्पू चौहान द्वारा फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद पीड़ित पति ने थाना एत्माद्दौला में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी पप्पू चौहान पर छेड़छाड़, जाति सूचक शब्द बोलना, खुलेआम फायरिंग करना व गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
रिपोर्ट- राघवेन्द्र गहलोत, आगरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










