अपनी ही सरकार के खिलाफ वरुण गांधी! कहा- बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार खत्म होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
अपनी ही सरकार के खिलाफ वरुण गांधी! कहा- बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार खत्म होने तक जारी रहेगा संघर्ष

UP News: वरुण गांधी ने कहा कि, जब तक इस देश में बेरोजगारी खत्म नहीं होगी, जब तक आपके बच्चों को भरपूर काम नहीं मिलेगा, तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा और हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे.

विज्ञापन

UP News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को निशाने पर लेते हुए रविवार को कहा कि जब तक इस देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई खत्म नहीं होगी तब तक वह इनके खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे. पीलीभीत से सांसद गांधी ने यहां कांशीराम बारात घर में आयोजित एक जन संवाद कार्यक्रम में अपनी ही पार्टी को निशाने पर लेते हुए महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाया.

बेरोजगारी खत्म होने तक जारी रहेगा आंदोलन: भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘जब तक इस देश में बेरोजगारी खत्म नहीं होगी, जब तक आपके बच्चों को भरपूर काम नहीं मिलेगा, तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा और हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे.” गांधी ने कहा, ‘‘हम अपने पूर्वजों की कुर्बानियां बेकार नहीं जाने देंगे.

समस्याओं के खिलाफ आवाज बुलंद करें लोग- वरुण: अब समय आ गया है कि लोग बढ़ती मंहगाई, महंगे इलाज, बच्चों की लगातार बढ़ती स्कूल की फीस जैसी बुनियादी समस्याओं, अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें.” उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे हिंदुस्तान के लिए काम कर रहे हैं जिसमें बच्चों और नौजवानों की इज्जत हो और जहां किसी को किसी के सामने सिर न झुकाना पड़े, किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े.

इंडोर स्पोर्ट्स हॉल की किया उद्घाटन: सांसद वरुण गांधी ने अपने एक दिवसीय पीलीभीत दौरे के दौरान पुरनपुर में आठ करोड़ रुपये की लागत से बने ‘इंडोर स्पोर्ट्स हॉल’ का फीता काटकर उद्घाटन किया. बाद में उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के साथ बैठक कर विभिन्न मामलों पर संवाद किया.

Also Read: UP News: बांके बिहारी मंदिर भगदड़ की होगी उच्च स्तरीय जांच, 15 दिनों में समिति सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola