Uttar Pradesh News: गाजियाबाद में बड़ा हादसा, नाले की दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दबे, तीन की मौत

Updated at : 23 Mar 2022 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
Uttar Pradesh News: गाजियाबाद में बड़ा हादसा, नाले की दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दबे, तीन की मौत

Uttar Pradesh News: पुलिस ने बताया कि नाले का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से पास के न्यू रेनबो स्कूल की एक दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसके बाद नाले के निर्माण में लगे मजदूर मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad News) में बुधवार को एक बड़ी घटना घटी है. गाजियाबाद में दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया और इस में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि नाले का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से पास के न्यू रेनबो स्कूल की एक दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसके बाद नाले के निर्माण में लगे मजदूर मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई.

विजय नगर के सीओ स्वतंत्र देव सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विजय नगर थाने पर सूचना मिली कि डीएवी पब्लिक स्कूल, चौकी प्रताप विहार के पास एक दुर्घटना हुई है. नगर निगम के एक नाले की खुदाई के दौरान स्कूल की दीवार नाले की खुदाई के कारण उसमें गिर गई इससे वहां काम कर रहे 11 मजदूरों में से 5 मजदूर दब गए. उन्होंने आगे बताया कि इनमें से 3 मजदूर मृत अवस्था में मिले और 2 मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बनारस में लगा साउथ सुपरस्टार्स का जमावड़ा, काशी के रंग में रंगे एनटीआर जूनियर, राम चरण और एसएस राजामौली

नगर निगम के द्वारा सीवर बनाने का कार्य रात्रि में चल रहा था. उसी वक्त ये हादसा हुआ. स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रेगड की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे पांचों मजदूरों को निकालकर हॉस्पिटल भर्ती कराया गया. जहां पांच में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola