ePaper

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अब दौड़ेंगी रोडवेज बसें, लखनऊ से आजमगढ़-गाजीपुर पहुंचने में लगेंगे बस इतने घंटे

Updated at : 24 Mar 2022 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अब दौड़ेंगी रोडवेज बसें, लखनऊ से आजमगढ़-गाजीपुर पहुंचने में लगेंगे बस इतने घंटे

Uttar Pradesh News: माना जा रहा है कि नई सरकार इस काम को और तेजी से आगे बढ़ाएगी. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था. इसके चलते लखनऊ से गाजीपुर की दूरी कम समय में पूरी हो रही है.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: पूर्वांचल के लोगों को एक नया सौगात मिलने वाला है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) से बसों का सफर एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा, परिवहन निगम की तीन नॉन स्टाप बसें आजमगढ़ व गाजीपुर के लिए चलेंगी. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जाने से लखनऊ के लोग दो घंटे पहले आजमगढ़ एवं गाजीपुर पहुंच जाएंगे. अभी आजमगढ़ के लिए छह से सात और गाजीपुर के लिए सात से आठ घंटे लगे हैं. वहीं, तीन में से एक एसी व साधारण बस आजमगढ़ जाएगी तो एक साधारण बस से गाजीपुर के यात्री सफर करेंगे.

एक तारीख से आजमगढ़ के लिए सुबह 8:00 बजे साधारण सेवा की पवन एक्सप्रेस, सुबह 9:30 बजे एसी जनरथ एवं गाजीपुर के लिए सुबह 8:30 बजे साधारण सेवा की बस रवाना होगी. ये उसी दिन लखनऊ वापसी भी करेंगी. आलमबाग से आजमगढ़ एवं गाजीपुर के लिए जाने वाली बसें अहिमामऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलेंगी. लखनऊ से आजमगढ़, गाजीपुर और बलिया की बसें वाया अयोध्या और अम्बेडकर नगर होकर आवागमन करती हैं. इन बसों से जितना समय लगता है उससे एक्सप्रेस वे से दो घंटे का समय कम लगेगा.

Also Read: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले बहन ने की भावुक अपील, उत्तराखंड में चलाती हैं चाय की दुकान

माना जा रहा है कि नई सरकार इस काम को और तेजी से आगे बढ़ाएगी. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था. इसके चलते लखनऊ से गाजीपुर की दूरी कम समय में पूरी हो रही है. यूपीडा की योजना यहां आसपास औद्योगिक गलियारा विकसित करने की है, इसमें निजी निवेशक अपने उद्योग लगाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola