UP MLC Election-2021: यूपी में दिलचस्प होने वाला है MLC चुनाव, सपा ने घोषित किये अपने उम्मीदवार

Uttar Pradesh News, UP MLC Election-2021 : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर जनवरी के अंत में चुनाव होने वाला है. 28 जनवरी को होने वाले चुनाव के पहले बुधवार को समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.
Uttar Pradesh News, UP MLC Election-2021 : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर जनवरी के अंत में चुनाव होने वाला है. 28 जनवरी को होने वाले चुनाव के पहले बुधवार को समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. समाजवादी पार्टी ने आज अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. सपा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 13, 2021
बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीट पर 28 जनवरी को मतदान होना है. वहीं सोमवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इन 12 सीटों पर होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. वहीं राजनीतिक पंडितों की माने तो इन 12 सीटों में से 10 सीटे बीजेपी के खाते में जा सकती हैं वहीं बाकी दो सीटों पर सपा कब्जा कर सकती है.
Also Read: UP में चढ़ाने लगा है सियासी पारा, ओवैसी ने कहा-अखिलेश यादव ने मुझे 12 बार यहां आने से रोका
वहीं विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोग ने भी पूरी तैयारी कर ली है. 11 जनवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारिख 18 जनवरी है और 19 जनवरी को सभी नामंकनों की जांच की जायेगी. वहीं 21 जनवरी को नाम वापिस लेने की अंतिम तारिख है. बता दें कि राज्य में विधान परिषद चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गयी हैं. बता दें कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों को मिलाकर उनके पास 319 विधायक है और समजवादी पार्टी के पास 48 विधायक हैं, वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी के पास 18 विधायक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




