UPSSSC Lekhpal Result 2022: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपी लेखपाल रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UPSSSC Lekhpal Result: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स की माने तो अक्टूबर के पहले हफ्ते तक रिजल्ट आने का अनुमान है. रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट….

विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal Result 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स की माने तो अक्टूबर के पहले हफ्ते तक रिजल्ट आने का अनुमान है. रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर स्कोर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

7 सितंबर को जारी की गई थी अंतिम आंसर-की

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 7 सितंबर को जारी की थी. लेखपाल परीक्षा 31 जुलाई, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी. लेखपाल के 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी.

2 लाख 47 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

यूपीएसएसएससी (UPSSSC) कि इस परीक्षा के लिए कुल 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इसके बाद पीईटी (PET) स्कोर के आधार पर कुल 2 लाख 47 हजार 667 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. इसके बाद 31 जुलाई को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार आयोग रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स और सेलेक्शन लिस्ट भी रिलीज कर सकता है.

कैसे डाउनलोड करें लेखपाल का रिजल्ट

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.

  • होमपेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

  • अब अपना नाम, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर लॉग-इन करें.

  • अब लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola