UPRVUNL: यूपीआरवीयूएनएल ने जारी किए ARO, लेखा लिपिक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Sep 2022 12:05 PM
UPRVUNL: यूपीआरवीयूएनएल ने ARO, लेखा लिपिक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
UPRVUNL Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) के सहायक समीक्षा अधिकारी, मुख्य रसायनज्ञ, अतिरिक्त निजी सचिव और लेखा लिपिक के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे अच्छे से जांच लें. किसी भी प्रकार की कोई गलती पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से अधिकारियों या फिर हेल्पडेस्क पर जाकर सुधार करा लें. परीक्षा के समय एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती पाई जाने पर परीक्षा से वंचित रह सकते हैं. यूपीआरवीयूएनएल की कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जानी है.
बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 63 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जिनपर भर्ती होनी है. इस क्रम में 05 रिक्तियां मुख्य रसायनज्ञ के पद के लिए, 04 अतिरिक्त निजी सचिव के लिए, 09 सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए और 45 लेखा लिपिक के लिए हैं. उम्मीदवार रिक्त पदों से जुड़ी जानकारी विस्तार से पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जा सकते हैं.
-
सबसे पहले यूपीआरवीयूएनएल की आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाएं.
-
इसके बाद करिअर टैब पर क्लिक करें.
-
अब विज्ञापन संख्या U-47/UPRVUSA/2022 के तहत UPRVUNL के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
-
इसके बाद मांगी गई संबंधित जानकारी दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
-
इसके बाद प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










