UP Board Exam 2023: बोर्ड की 10th-12th परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, मार्च से पहले शुरू हो सकते हैं एग्जाम

UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शैक्षिक कैलेंडर में जो समय निर्धारित किया गया है उससे पहले हो सकती हैं. दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह से परीक्षा शुरू करवाने की तैयारी कर रहा है.
UP Board 10th-12th Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. यूपीएमएसपी जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी करेगा. छात्र- छात्राएं बोर्ड परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा सकते हैं.
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शैक्षिक कैलेंडर में जो समय निर्धारित किया गया है, उससे पहले हो सकती हैं. दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह से परीक्षा शुरू करवाने की तैयारी कर रहा है. इस बार जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा मार्च में शुरू होनी थी, इसको लेकर बोर्ड ने स्कीम जारी करने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने नए सत्र से पहले परीक्षाएं और रिजल्ट के लिए निर्देश दिया है.
बोर्ड परीक्षा से पहले जनवरी में प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू हो जाएंगी. यही वजह है कि विभाग के अधिकारी 15 जनवरी या उससे पहले ही प्रैक्टिकल परीक्षा करवाने की तैयारी कर रहे हैं. उसके बाद 15 फरवरी के आसपास लिखित परीक्षा शुरू करवा दी जाएंगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार होली से पहले बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो सकती हैं. फिलहाल, बोर्ड के अधिकारियों को स्कीम तैयार करने के लिए कहा गया है.
Also Read: UP Board Exam 2023: कैसे करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी, कम समय में अपनाएं ये तरीका, हर टिप्स है महत्वपूर्ण
यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल का कहना है कि छात्र-छात्राओं के लिए परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर मॉडल पेपर अपलोड कर दिये गए हैं. परीक्षार्थी इसके माध्यम से अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं. इसका सबसे ज्यादा लाभ ओएमआर शीट पर उत्तर देने को लेकर हाईस्कूल के परीक्षार्थी उठा सकते हैं. शुक्ल ने कहा कि, वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के प्रमुख विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध कराए गये हैं, जिसमें 10वीं और 12वीं के हिंदी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, भौतिकी, रसायन विज्ञान समेत करीब 25 प्रमुख विषय शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










