UP Board: बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं कर पाएंगे मुन्नाभाई, कॉपियों में लगेंगे बारकोड, होगी रैंडम चेकिंग

UP Board Exam 2023: यूपीएमएसपी की 10वीं-12वीं की नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पहली बार कॉपियों में बारकोड लगाया जाएगा. बोर्ड साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा कॉपियों में पहली बार बारकोड का प्रयोग करेगा. फिलहाल, परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण जिलों में शुरू हो गया है.
UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाने के लिए बोर्ड ने खास इंतजाम किए हैं. यूपीएमएसपी की 10वीं-12वीं की नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पहली बार कॉपियों में बारकोड लगाया जाएगा.
यूपीएमएसपी के सचिव दिव्य कांत शुक्ल ने परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए ये कदम उठाया है. शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि, नकल माफिया से बचने के लिए यूपी बोर्ड इस बार कई सुरक्षा इंतजाम कर रहा है, जिसमें कॉपियों में बारकोड और परीक्षा के बाद रैंडम चेकिंग शामिल है. बोर्ड साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा कॉपियों में पहली बार बारकोड का प्रयोग करेगा. फिलहाल, परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण जिलों में शुरू हो गया है.
बोर्ड परीक्षा में इस बार पहली बार 10वीं के छात्रों को ओएमआर शीट प्रयोग करने को मिलेगी. इसके अलावा हाईस्कूल के छात्रों को इस बार पहले से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने को मिलेंगे, क्योंकि इस बार प्रश्न पत्र में प्रश्नों की संख्या बढ़ी है. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में की गई सिफारिशों के मद्देनजर 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव किया गया है. इस बार कक्षा 10वीं के छात्रों को सामान्य उत्तर पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट दी जाएगी.
Also Read: UP Board Exam 2023 Model Paper: यूपी बोर्ड 10th-12th के मॉडल पेपर जारी, परीक्षा से पहले करें पूरी तैयारी
छात्रों के पास अब परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है. ऐसे में अच्छे अंक लाने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक रिवीजन ही है. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां होज पेज पर दाईं और उपलब्ध मॉडल पेपर लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपसे आपकी क्लास के बारे में पूछा जाएगा, यहां अपनी क्लास का चयन करें. इसके बाद अलग-अलग सब्जेक्ट लिस्ट नजर आएगी. आप अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. पेपर डाउनलोड करने के बाद पीडीएफ की प्रिंट करा लें या कहीं सेव कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




