UP Board Exam 2023 Model Paper: यूपी बोर्ड 10th-12th के मॉडल पेपर जारी, परीक्षा से पहले करें पूरी तैयारी

यूपीएमएसपी ने 12वीं के बाद अब 10वीं के छात्रों के लिए मॉडल प्रश्न पेपर जारी कर दिए हैं. छात्र बिना किसी परेशानी के बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर सब्जेक्ट-वाइज प्रश्न-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, और अपनी तैयारी को अच्छे से परख और मजबूत कर सकते हैं.
UP Board 12th Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. यूपीएमएसपी ने 12वीं के बाद अब 10वीं के छात्रों के लिए मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए हैं. छात्र बिना किसी परेशानी के बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर सब्जेक्ट-वाइज प्रश्न-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, और अपनी तैयारी को अच्छे से परख और मजबूत कर सकते हैं.
बोर्ड परीक्षा में इस इस बार पहली बार 10वीं के छात्रों को ओएमआर शीट प्रयोग करने को मिलेगी. इसके अलावा हाईस्कूल के छात्रों को इस बार पहले से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने को मिलेंगे, क्योंकि इस बार प्रश्न पत्र में प्रश्नों की संख्या बढ़ी है. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में की गई सिफारिशों के मद्देनजर 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव किया गया है. इस बार कक्षा 10 के छात्रों को सामान्य उत्तर पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट दी जाएगी.
यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल का कहना है कि छात्र-छात्राओं के लिए परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर मॉडल पेपर अपलोड कर दिये गए हैं. परीक्षार्थी इसके माध्यम से अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं. इसका सबसे ज्यादा लाभ ओएमआर शीट पर उत्तर देने को लेकर हाईस्कूल के परीक्षार्थी उठा सकते हैं. शुक्ल ने कहा कि, वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के प्रमुख विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध कराए गये हैं, जिसमें 10वीं और 12वीं के हिंदी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, भौतिकी, रसायन विज्ञान समेत करीब 25 प्रमुख विषय शामिल हैं.
Also Read: UP Board Exam: बोर्ड परीक्षा के लिए बढ़ी छात्रों की संख्या, हाईस्कूल और इंटर में 12 हजार अधिक रजिस्ट्रेशन
छात्रों को सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां होज पेज पर दाईं और उपलब्ध मॉडल पेपर लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपसे आपकी क्लास के बारे में पूछा जाएगा, यहां अपनी क्लास का चयन करें. इसके बाद अलग-अलग सब्जेक्ट की लिस्ट नजर आएगी. आप अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. पेपर डाउनलोड करने के बाद पीडीएफ की प्रिंट करा लें या कहीं सेव कर लें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




