ePaper

UP Chunav 2022 : योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का 'हल्ला बोल', 2022 में सत्ता से उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

Updated at : 09 Aug 2021 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022 : योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का 'हल्ला बोल', 2022 में सत्ता से उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

यूपी कांग्रेस (UP Congress) आज से दो दिवसीय आंदोलन करने जा रही है. यह आंदोलन योगी सरकार (Yogi Government) की नाकामियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर होगा.

विज्ञापन

UP VIdhan Sabha Chunav 2022 : उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाश कर रही कांग्रेस 9 और 10 अगस्त को प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी. इस अभियान के माध्यम से वह जनता को सरकार की नाकामियों के बारे में बताएगी. साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपने पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने का भी काम करेगी.

Also Read: UP Chunav 2022 : प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की ओर से यूपी में सीएम का चेहरा, किया जा रहा यह दावा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को गद्दी से उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में अगस्त क्रांति के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त को विधानसभावार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, तानाशाही, ध्वस्त कानून – व्यवस्था के खिलाफ व्यापक आंदोलन करेगी.


प्रियंका गांधी भी हो सकती हैं शामिल

माना जा रहा है कि कांग्रेस के इस अभियान में पार्टी की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं. इसके अलावा, कांग्रेस के टिकट पर जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन सभी से भी अपने सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाने को कहा गया है. जो लोग ताकत दिखाने में सफल रहेंगे, उन्हें आगामी चुनाव में उतारा जा सकता है. अभियान में पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे.

किसान, युवा और महिला विरोधी है भाजपा सरकार

यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी का कहना है कि प्रदेश में तीन दशक से हमारी सरकार नहीं आई. मौजूदा समय में जो सरकार काम कर रही है, वह किसान विरोधी, युवा विरोधी और महिला विरोधी है. इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि 9 और 10 अगस्त को प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता योगी सरकार की पोल खोलेंगे. इसे केवल दो दिन का अभियान नहीं समझा जाना चाहिए. इस अभियान के जरिए 2022 में योगी सरकार को सूबे की सत्ता से उखाड़कर फेंक दिया जाएगा.

Also Read: UP Vidhansabha Chunav 2022: दलित वोट पर कांग्रेस की नजर, हर घर का दरवाजा खटखटाने की तैयारी
अभियान के सफल होने को लेकर संशय

वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 3 दशक से ज्यादा समय से उत्तर प्रदेश की सत्ता से दूर कांग्रेस के पास जुझारू और मेहनती कार्यकर्ताओं का अभाव है. ऐसे में प्रत्येक विधानसभा में जो अभियान वह चलाने जा रही है, उसका सफल होना बड़ी बात होगी. यदि कांग्रेस यह अभियान सफल कर पाती है तो निश्चित तौर पर यह माना जाएगा कि पार्टी को कहीं न कहीं से जनता ऑक्सीजन देने जा रही है.

प्रियंका होंगी कांग्रेस की ओर से सीएम का चेहरा

बता दें, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने दावा किया है कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यूपी में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा होंगी. उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Election 2022) लड़ा जाएगा. कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी प्रियंका को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं.

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola