ePaper

Jan Ashirvad Yatra : लोगों के दरवाजे तक जाएंगे यूपी से बने नए केंद्रीय मंत्री, गाएंगे बीजेपी का गुणगान

Updated at : 13 Aug 2021 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Jan Ashirvad Yatra : लोगों के दरवाजे तक जाएंगे यूपी से बने नए केंद्रीय मंत्री, गाएंगे बीजेपी का गुणगान

भाजपा 16 अगस्त से जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है. इस यात्रा के जरिए यूपी से बने ऩए केंद्रीय मंत्री जनता के बीच जाएंगे और उनसे संवाद करेंगे. इस दौरान वे बीजेपी के पक्ष में माहौल बना तैयार करेंगे.

विज्ञापन

UP VIdhan Sabha Chunav 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी से बीजेपी के 6 सांसद और अपना दल (एस) से अनुप्रिया पटेल को जगह मिली है. अब ये सभी मंत्री जनता के बीच जाएंगे और भाजपा सरकार के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे.

बता दें, बीजेपी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने जा रही है. यह यात्रा 16 अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया.

इन सांसदों को मंत्रिमंडल में किया गया शामिल

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी से कौशल किशोर, एसपी सिंह बघेल, पंकज चौधरी, भानु प्रताप वर्मा, बीएल वर्मा और अजय मिश्र को शामिल किया गया है. वहीं, अपना दल (एस) से अनुप्रिया पटेल मंत्रिमंडल में शामिल हुई हैं.

Also Read: UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : कांग्रेस ने घोषित की 38 सदस्यीय चुनाव समिति, जानें किसे मिली जगह
तीन से सात दिन का कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्रियों का 3 से 7 दिन की यात्रा का कार्यक्रम तैयार किया गया है. इसके तहत सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के अलावा तीन और संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे. इसके अलावा 4 जिलों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे. राज्य मंत्री जहां अपने अभियान की शुरुआत 16 अगस्त से करेंगे, वहीं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सांसद अपने कार्यक्रम की शुरुआत 19 अगस्त से करेंगे.

Also Read: Flood in UP: सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले- आपकी सरकार आपके साथ है
27 जिलों को कवर करेगी जन आशीर्वाद यात्रा

मीडिया रिपो्रट के मुताबिक, जन आशीर्वाद यात्रा करीब 3,665 किलोमीटर की होगी. यह लगभग 27 जिलों को कवर करेगी. इस दौरान बीजेपी और अपना दल से बने मंत्री 150 से ज्यादा कार्यक्रम करेंगे. इस यात्रा के प्रभारी महामंत्री तरुण चुग हैं.

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola