UPSSSC Lekhpal Result 2022: यूपी पीईटी लेखपाल परीक्षा के रिजल्ट जारी, 2.47 लाख कैंडीडेट की लिस्ट जारी

आयोग ने प्रीलिम्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2021 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर फाइनल कटऑफ मार्क्स हासिल करने वाले 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया है. इस आधार पर 2 लाख 47 हजार 667 उम्मीदवार यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा दे सकते हैं.
UPSSSC Lekhpal Result 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC/यूपीएसएसएससी) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है. आयोग ने प्रीलिम्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2021 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर फाइनल कटऑफ मार्क्स हासिल करने वाले 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया है. इस आधार पर 2 लाख 47 हजार 667 उम्मीदवार यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा दे सकते हैं.
यूपीएसएसएससी की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार, राजस्व विभाग में लेखपाल की कुल 8085 वैकेंसी के लिए कुल 13 लाख 90 हजार 305 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 2,47,667 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं. हालांकि, शॉर्टलिस्ट किए गए 39 उम्मीदवारों को जांच की श्रेणी में रखा गया है. जो उम्मीदवार पीईटी 2021 में उपस्थित हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के होम पेज पर रिजल्ट सेगमेंट में जाकर अपना पर्सनल स्कोर चेक कर सकते हैं.
इसके साथ ही आयोग यानी यूपीएसएसएससी ने लेखपाल प्री रिजल्ट के साथ क्वालीफाईंग कटऑफ लिस्ट भी जारी की है.
-
जनरल कैटेगरी की कटऑफ 62.96%
-
एससी की 61.80, एसटी की 44.71%
-
ओबीसी की 62.96%
-
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित की 49.84%
-
दिव्यांग उम्मीदवारों की 51.12%
-
महिला की 64.74%
-
सैन्य वियोजित या भूतपूर्व सैनिक की 00.91%
प्रीलिम्स एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा देनी होगी. मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को निर्धारित है. उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड (UPSSSC Lekhpal Main Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकेंगे. कुल 8085 खाली पदों में से 3271 पद जनरल कैटेगरी के लिए हैं, एससी के लिए 1690 पद आरक्षित हैं, एसटी के लिए 152 पद, ओबीसी के लिए 2174 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 798 पद आरक्षित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




