Budget 2023, PM Kisan: बजट में किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात..? 8 हजार रुपए हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि

PM-Kisan Samman Nidhi: किसानों की लंबे समय से मांग है कि निधि के तहत मिलने वाली किस्त की धनराशि बढ़ाई जाए, ताकि महंगाई के इस दौर में किसान बिना किसी हिचक के उर्वरक और कीटनाशक खरीद सकें. ऐसे में केंद्र सरकार आज पेश होने वाले नए बजट में पीएम किसान योजना से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा का ऐलान कर सकती है.
Budget 2023, PM-Kisan Samman Nidhi: देश के अन्नदाता को पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 13वीं किस्त से पहले बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. किसानों की लंबे समय से मांग है कि निधि के तहत मिलने वाली किस्त की धनराशि बढ़ाई जाए, ताकि महंगाई के इस दौर में किसान बिना किसी हिचक के उर्वरक और कीटनाशक खरीद सकें. ऐसे में केंद्र सरकार आज यानी 1 फरवरी 2023 को पेश होने वाले नए बजट में पीएम किसान योजना से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा का ऐलान कर सकती है.
दरअसल, केंद्र सरकार किसानों को इस योजना से संबंधित कोई बड़ा तोहफा दे सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, सरकार पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये की मिलने वाली राशि को बढ़ाकर आठ हजार कर सकती है. यह अमाउंट पहले की तरह ही तीन किस्तों में किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है. फिलहाल, बजट पेश होने के साथ ही स्पष्ट हो जाएगा कि सरकार ऐसा कोई लाभ किसानों को देती है या नहीं.
Also Read: Budget 2023: आज पेश होगा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट, UP को मिल सकते हैं 2.86 लाख करोड़ रुपए
वहीं दूसरी ओर सरकार ने 13वीं किस्त से पहले पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को ई-KYC अपडेट कराने का अंतिम मौका दिया है. ऐसे में किसान अपने मोबाइल या फिर जन सेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी अपडेट करा सकते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार 13वीं किस्त के लाभार्थियों को बिना KYC के भुगतान नहीं करेगी. बल्कि अगली किस्त का भी उन्हीं किसानों को भुगतान किया जाएगा, जिनका ई-KYC अपडेट होगा.
किसान ई-KYC के लिए अपने बैंक में जाकर अपने खाते को आधार से लिंक कराएं. इसके अलावा एनपीसीआई (NPCI) से अप्रूवल करा लें. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि, जिन किसानों का भूलेख अंकन पीएम किसान पोर्टल पर नहीं हुआ है, जिसके कारण 12वीं किस्त भी जिनकी रुक गई है, वह भूलेख अंकन के लिए संबंधित तहसील या फिर उप कृषि निदेशक कार्यालय में संपर्क करें और अपने भूलेख अंकन को अपडेट करा लें, ताकि बिना किसी व्यवधान के अगली किस्त का निर्धारित समय पर भुगतान किया जा सके.
पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें ई-केवाईसी
-
सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
-
यहां आपको फार्मर कॉर्नर पर जाकर ई-केवाईसी टैब पर क्लिक करना होगा.
-
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे आपका आधार नंबर मांगा जाएगा. इसके बाद सर्च टैब पर क्लिक करें.
-
अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.
-
ओटीपी सब्मिट पर क्लिक करें.
-
आधार रजिस्टर्ड मोबाइल ओटीपी डालें और आपका ई-केवाईसी हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




