UP News: लोनी में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 मजदूरों की मौत और 8 घायल, कई के फंसे होने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

UP News: लोनी के रूप नगर इलाके में एक फैक्ट्री के निर्माणाधीन भवन का शटर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं, आठ घायल हुए है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश में लोनी के रूप नगर इलाके में एक फैक्ट्री के निर्माणाधीन भवन का शटर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं, आठ घायल हुए है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है और बचाव कार्य जारी है. कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद

गाजियाबाद डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर एनडीआरएफ (NDRF) की भी टीम मौजूद है और कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि अभी तक 10 लोग निकले हैं, जिसमें 8 लोग घायल हैं और 2 की मृत्यु हो गई है. आगे की खोजबीन एनडीआरएफ की टीम कर रही है. DCP ग्रामीण ने बताया कि थाना लोनी के रूपनगर चौकी में एक निर्माणाधीन इमारत में लिंटर डाला जा रहा था. उसी दौरान छत गिर गया, जिसमें कुछ लोगों के दबने की सूचना मिली. सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola