UP Nikay Chunav 2022: अलीगढ़ में 2 नगर पालिका, 16 नगर पंचायत के वार्डों का आरक्षण तय, देखें संभावित सूची

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2022 11:28 AM

विज्ञापन

Aligarh Nikay Chunav 2022: अलीगढ़ में नगर निगम के 90 वार्डों को छोड़कर 2 नगर पालिका और 16 नगर पंचायतों के 248 वार्डों के लिए संभावित आरक्षण तैयार कर लिया गया है. जिसे आज शासन को भेजा जाएगा.

विज्ञापन

Aligarh News: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस बीच नगर निकाय चुनाव को लेकर अलीगढ़ में भी तैयारियों अंतिम पड़ाव में हैं. यहां नगर निगम के 90 वार्डों को छोड़कर 2 नगर पालिका और 16 नगर पंचायतों के 248 वार्डों के लिए संभावित आरक्षण तैयार कर लिया गया है. जिसे आज शासन को भेजा जाएगा.

अलीगढ़ नगर पालिका और नगर पंचायत के वार्डों के आरक्षण तय

अलीगढ़ के 1 नगर निगम, 2 नगर पालिका और 16 नगर पंचायतों में 338 वार्ड हैं. नगर निगम के 90 वार्डों का अभी संभावित आरक्षण तय नहीं हुआ है, यह 1-2 दिन में तय हो सकता है. अलीगढ़ की 2 नगर पालिका और 16 नगर पंचायतों के 248 वार्डों के लिए संभावित आरक्षण तैयार कर लिया गया है, जिसे आज शासन को भेजा जाएगा.

दो नगर पालिका, 16 नगर पंचायतों का यह है संभावित आरक्षण

  • अलीगढ़ के 2 नगर पालिका, 16 नगर पंचायतों के वार्डों का संभावित आरक्षण तैयार कर लिया है.

  • अतरौली नगर पालिका में 1 एससी महिला, 1 एससी पुरुष, 2 ओबीसी महिला, 4 ओबीसी पुरुष, 6 सामान्य महिला, 11 सामान्य पुरुष

  • खैर नगर पालिका में 2 एससी महिला, 3 एससी पुरुष, 2 ओबीसी महिला, 4 ओबीसी पुरुष, 5 सामान्य महिला, 9 सामान्य पुरुष

  • गभाना नगर पंचायत में 1 एससी महिला, 2 एससी पुरुष, 1 ओबीसी महिला, 2 ओबीसी पुरुष, 3 सामान्य महिला, 5 सामान्य पुरुष

  • बेसवां नगर पंचायत में 0 एससी महिला, 1 एससी पुरुष, 1 ओबीसी महिला, 1 ओबीसी पुरुष, 3 सामान्य महिला, 4 सामान्य पुरुष

  • विजयगढ़ नगर पंचायत में 1 एससी महिला, 1 एससी पुरुष, 1 ओबीसी महिला, 1 ओबीसी पुरुष, 2 सामान्य महिला, 4 सामान्य पुरुष

  • पिलखना नगर पंचायत में 0 एससी महिला, 1 एससी पुरुष, 1 ओबीसी महिला, 2 ओबीसी पुरुष, 3 सामान्य महिला, 4 सामान्य पुरुष

  • इगलास नगर पंचायत में 1 एससी महिला, 1 एससी पुरुष, 2 ओबीसी महिला, 2 ओबीसी पुरुष, 2 सामान्य महिला, 7 सामान्य पुरुष

  • छर्रा नगर पंचायत में 0 एससी महिला, 1 एससी पुरुष, 2 ओबीसी महिला, 3 ओबीसी पुरुष, 3 सामान्य महिला, 6 सामान्य पुरुष

  • हरदुआगंज नगर पंचायत में 1 एससी महिला, 1 एससी पुरुष, 1 ओबीसी महिला, 1 ओबीसी पुरुष, 2 सामान्य महिला, 5 सामान्य पुरुष

  • जलाली नगर पंचायत में 1 एससी महिला, 2 एससी पुरुष, 1 ओबीसी महिला, 2 ओबीसी पुरुष, 3 सामान्य महिला, 4 सामान्य पुरुष

  • कोड़ियागंज नगर पंचायत में 0 एससी महिला, 1 एससी पुरुष, 1 ओबीसी महिला, 1 ओबीसी पुरुष, 3 सामान्य महिला, 5 सामान्य पुरुष

  • जट्टारी नगर पंचायत में 1 एससी महिला, 1 एससी पुरुष, 1 ओबीसी महिला, 2 ओबीसी पुरुष, 3 सामान्य महिला, 4 सामान्य पुरुष

  • टप्पल नगर पंचायत में 1 एससी महिला, 2 एससी पुरुष, 2 ओबीसी महिला, 2 ओबीसी पुरुष, 2 सामान्य महिला, 4 सामान्य पुरुष

  • बरौली नगर पंचायत में 1 एससी महिला, 1 एससी पुरुष, 1 ओबीसी महिला, 2 ओबीसी पुरुष, 3 सामान्य महिला, 6 सामान्य पुरुष

  • जवां नगर पंचायत में 1 एससी महिला, 2 एससी पुरुष, 1 ओबीसी महिला, 2 ओबीसी पुरुष, 3 सामान्य महिला, 5 सामान्य पुरुष

  • चंडौस नगर पंचायत में 1 एससी महिला, 1 एससी पुरुष, 1 ओबीसी महिला, 1 ओबीसी पुरुष, 2 सामान्य महिला, 5 सामान्य पुरुष

  • पिसावा नगर पंचायत में 1 एससी महिला, 2 एससी पुरुष, 1 ओबीसी महिला, 2 ओबीसी पुरुष, 2 सामान्य महिला, 4 सामान्य पुरुष

  • मडराक नगर पंचायत में 1 एससी महिला, 2 एससी पुरुष, 2 ओबीसी महिला, 2 ओबीसी पुरुष, 2 सामान्य महिला, 6 सामान्य पुरुष

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola