ePaper

UP News: यूपी विधान परिषद की दो खाली सीटों के लिए आज से नामांकन, 11 अगस्त को वोटिंग

Updated at : 25 Jul 2022 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
UP News: यूपी विधान परिषद की दो खाली सीटों के लिए आज से नामांकन, 11 अगस्त को वोटिंग

मध्य प्रदेश में राज्यसभा के एक सीट के लिए आज से नामांकन प्रारंभ

यूपी विधान परिषद की दो रिक्त सीटों के लिए आज यानी 25 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. प्रदेश में सपा एमएलसी अहमद हसन के निधन और ठाकुर जयवीर सिंह का कार्यकाल खत्म होने के कारण दो सीटें रिक्त चल रही थी. नामांकन दाखिल करने करने की अंतिम तारीख 1 अगस्त है, जबकि 11 अगस्त को मतदान होना है.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (UP MLC Elections 2022) की दो रिक्त सीटों के लिए आज यानी 25 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. प्रदेश में सपा एमएलसी अहमद हसन के निधन और ठाकुर जयवीर सिंह का कार्यकाल खत्म होने के कारण दो सीटें रिक्त चल रही थी. नामांकन दाखिल करने करने की अंतिम तारीख 1 अगस्त है, जबकि 11 अगस्त को मतदान होना है.

दरअसल, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन की मौत के कारण उनकी सीट खाली हो गई थी. इसके अलावा, दूसरी सीट अलीगढ़ की बरौली सीट से विधाायक चुने गए ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे का कारण रिक्त हुई थी. सिंह ने 24 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अहमद हसन का कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था. जबकि ठाकुर जयवीर सिंह का कार्यकाल 5 मई 2024 तक था.

भारतीय चुनाव आयोग ने रिक्त सीटों पर होने वाले उप चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है. रिक्त हुई दोनों सीटों के लिए आज यानी 25 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. चुनाव आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. एक अगस्त को नामांकन की लास्ट डेट है, जबकि दो अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी. इसके अलावा नाम वापसी के लिए चार अगस्त लास्ट डेट है.

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो रिक्त सीटों के लिए 11 अगस्त को मतदान होना है. सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जोकि शाम चार बजे तक चलेगी. वहीं मतगणना 11अगस्त के दिन ही शाम पांच बजे से शुरू होगी.

Posted by Sohit Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola