Sonbhadra Vidhan Sabha Chunav 2022 LIVE: सोनभद्र की 4 विधानसभा सीट पर मतदान सम्पन्न, बड़ा रोचक है समीकरण

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें चरण के 9 जिलों की 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनके भाग्य का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता करेंगे. पिछले चुनाव में इन 54 सीटों में से भाजपा ने 29, सपा ने 11, बसपा ने 6, अपना दल (एस) ने 4, सुभासपा ने 3 और निषाद पार्टी ने 1 सीट जीती थी.
-
रॉबर्ट्सगंज : 59.98%
-
घोरावल : 57.58%
-
दुद्धी : 61.55%
-
ओबरा : 48.34%
औसत मतदान : 56.95%
-
रॉबर्ट्सगंज : 52.15%
-
घोरावल : 49.13%
-
दुद्धी : 56.31%
-
ओबरा : 41.70%
औसत मतदान : 49.84%
-
रॉबर्ट्सगंज : 41.51%
-
घोरावल : 30.29%
-
दुद्धी : 41.18%
-
ओबरा : 30.50%
औसत मतदान : 35.87%
-
रॉबर्ट्सगंज : 26.78%
-
घोरावल : 13.17%
-
दुद्धी : 21.26%
-
ओबरा : 17.50%
Sonbhadra Vidhan Sabha Chunav 2022 LIVE: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें चरण के 9 जिलों की 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनके भाग्य का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता करेंगे. पिछले चुनाव में इन 54 सीटों में से भाजपा ने 29, सपा ने 11, बसपा ने 6, अपना दल (एस) ने 4, सुभासपा ने 3 और निषाद पार्टी ने 1 सीट जीती थी. इस बीच यूपी के सोनभद्र जनपद की चार विधानसभा सीट घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा (सु) और दुद्धी (सु) पर भी मतदान हो रहा है. मौजूदा समय में यहां की तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और एक सीट पर अपना दल (सोनेलाल) का कब्जा है.
रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से बीजेपीके भूपेश कुमार विधायक हैं. उन्होंने 2017 में सपा के अविनाश कुशवाहा को 40,538 मतों से हराया था.2017 में यहां 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था.
-
कुल मतदाता- 3,29,183
-
पुरुष- 1,77,319
-
महिला- 1,51,862
घोरावल विधानसभा सीट से बीजेपी के अनिल कुमार मौर्य विधायक हैं. उन्होंने 2017 में सपा के रमेश चंद्र दुबे को 57,649 मतों से हराया था. 2017 में यहां 65.28 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने अनिल कुमार, सपा ने रमेश चंद्र दुबे, बसपा ने मोहन कुशवाहा और कांग्रेस ने विदेश्वरी सिंह को प्रत्याशी बनाया है. घोरावल से 2012 में सपा के रमेश चंद्र दुबे ने जीत हासिल की थी.
-
कुल मतदाता : 3,70,743
-
पुरुष : 1,98,856
-
महिला : 1,71,876
ओबरा (एसटी) विधानसभा सीट से इस समय बीजेपी के संजीव कुमार विधायक हैं. उन्होंने 2017 में सपा के रवि गोंड को 44,269 मतों से हराया था. 2017 में 52.90 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने संजीव कुमार, सपा ने अरविंद कुमार, बसपा ने सुभाष खरवार और कांग्रेस ने रामराज गोंड को प्रत्याशी बनाया है. 2012 में यहां से बसपा के सुनील कुमार ने जीत दर्ज की थी. इस सीट पर 2012 में पहली बार चुनाव हुआ.
-
कुल मतदाता – 3,13,620
-
पुरुष – 1,71,627
-
महिला – 1,41,982
यह यूपी विधानसभा की अंतिम सीट है. दुद्धी (एसटी) विधानसभा सीट से इस समय बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के हरिराम चेरो विधायक हैं. उन्होंने बसपा के विजय सिंह को 1,085 मतों से हराया था. 2017 में यहां 63.82 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने रामदुलार गोंड, सपा ने विजय सिंह गौड़, बसपा ने हरिराम चेरो और कांग्रेस ने बसंती पनिका को टिकट दिया है.
-
कुल मतदाता – 3,16,866
-
पुरुष – 1,69,910
-
महिला – 1,46,956
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




