UP Election 2022: संगीत सोम ने सपा पर बोला हमला, कहा- गोलियां चलाने वाले अब मंदिर बनाने की बात करते हैं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2021 6:02 PM
UP Election 2022: मेरठ के सरधना विधानसभा सीट से विधायक संगीत सोम ने दावा किया है कि बीजेपी इस बार 350 सीटें जीतेगी. यूपी में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनेगी. इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला.
UP Election 2022: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना से बीजेपी बिधायक संगीत सोम ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसी मस्जिदें, जो मंदिरों को तोड़कर बनाई गई हैं, वहां बीजेपी फिर से मंदिर बनाएगी. उन्होंने उत्तर प्रदेश में फिर से बीजेपी सरकार बनने का दावा किया.
बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा कि बीजेपी को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 350 सीटें मिलेंगी. सूबे में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनेगी. हम पर भगवान राम और जनता का आशीर्वाद है. उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य करने का दावा किया और कहा कि सरधना विधानसभा सीट पर बीजेपी 50 हजार वोटों से जीतेगी.
Also Read: अमित शाह को भी नहीं पता, कहां से लड़ना है चुनाव, बीजेपी विधायक संगीत सोम ने टिकट मांगने वालों पर कसा तंज
बीजेपी विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई, वे अब मंदिर बनाने की बात करते हैं. जिन्होंने साधुओं पर लाठी बरसायी हो, वह अब हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं.
Also Read: सपा कर रही हमारी नकल, कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
संगीत सोम ने कहा कि जितनी जगह मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई है, वहां पर दोबारा से मंदिर बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हिंदुओं का है. यहां पर हर आदमी हिंदू है, मुसलमान भी हिंदू ही है.
बता दें, अभी कुछ दिन पहले संगीत सोम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे टिकट मांगने वालों पर तंज कसा था. वायरल वीडियो एक मिनट 55 सेकंड का था, जिसमें संगीत सोम कहते नजर आ रहे थे कि जितने लोग अपने टिकट की दावेदारी करते हुए सरधना क्षेत्र में घूम रहे हैं, मैं सब को जानता हूं. इनकी चकरी कहां से घूम रही है, मुझे सब पता है.
Also Read: UP Election 2022: विपक्ष के लिए विकास का मतलब स्वयं और सैफई खानदान का विकास होता है, सीएम योगी का सपा पर वार
संगीत सोम ने आगे कहा, कुछ लोग तो पार्टी में भी नहीं हैं और क्षेत्र में अपने टिकट की दावेदारी जता रहे हैं. पता नहीं इनकी जेब में किसने टिकट रख दिया. अभी तो अमित शाह को भी नहीं पता कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे. उनका टिकट कहां से होगा.
Posted by : Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










