Mayank Joshi: आजमगढ़ में अखिलेश यादव ने BJP को घेरा, मंच पर मौजूद रहे रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2022 4:57 PM

विज्ञापन

मयंक जोशी के संबंध में जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर जानकारी दी गई है, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी के नाती, युवा नेता, मयंक जोशी आजमगढ़ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में ग्रहण की सपा की सदस्यता.'

विज्ञापन

Akhilesh Yadav in Azamgarh: समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से आजमगढ़ में जनसभा का आयोजन किया गया. सातवें चरण के चुनाव प्रचार में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर जमकर हमले किए. बड़ी बात यह रही कि इस बीच मंच पर उनके साथ भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Reeta Bahuguna Joshi) के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) नजर आए. विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के अंतिम चुनाव प्रचार के दिन मयंक का सपा के मंच पर आना चर्चा में आ गया.

मयंक जोशी के संबंध में जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर जानकारी दी गई है, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी के नाती, युवा नेता, मयंक जोशी आजमगढ़ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता.’ इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि सूबे में सपा की सरकार बनते ही पुलिस और फौज में भर्ती निकाली जाएगी.

बता दें कि प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने आखिरकार समाजवादी पार्टी जॉइन कर ही ली. आजमगढ़ में आयोजित चुनावी जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मयंक का स्वागत किया. इस दौरान पूर्व आईएएस अफसर फतेहबहादुर सिंह ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली. अखिलेश यादव ने कहा कि इन दोनों नेताओं के आने से सपा और मजबूत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola