ePaper

Balrampur Vidhan Sabha Chunav: बलरामपुर में खत्म हुआ मतदान, शाम पांच बजे तक 48.81 प्रतिशत हुई वोटिंग

Updated at : 03 Mar 2022 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Balrampur Vidhan Sabha Chunav:  बलरामपुर में खत्म हुआ मतदान, शाम पांच बजे तक 48.81 प्रतिशत हुई वोटिंग

Balrampur Vidhan Sabha Chunav 2022: बलरामपुर की चार विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. पिछली बार 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. पहले पांच चरण के मतदान के बाद आज छठे चरण का मतदान भी संपन्न हो गया है. शाम पांच बजे तक बलरामपुर में 48.81 प्रतिशत मतदान हुआ.

तुलसीपुर विधानसभा सीट

तुलसीपुर विधानसभा सीट से 2017 में बीजेपी के कैलाश नाथ शुक्ला को जीत मिली है. उन्होंने कांग्रेस के जेबा रिजवान को 18,659 वोटों से हराया था. इससे पहले 2012 में सपा के अब्दुल मसूद खान, 2007 में बीजेपी के कौशलेंद्र नाथ योगी, 2002 में सपा के मसूद खान , 1993 में सपा और 1996 में बसपा के टिकट पर रिजवान जहीर विधायक बने. इस बार के चुनाव में बीजेपी ने कैलाश नाथ शुक्ला, सपा ने मसदू आलम, बसपा ने भुवन प्रताप सिंह और कांग्रेस ने दीपेंद्र सिंह दीपांकर को प्रत्याशी बनाया है.

गैंसड़ी विधानसभा सीट

गैंसड़ी विधानसभा सीट से 2017 में बीजेपी के शैलेश कुमार सिंह ने जीत दर्ज की. उन्होंने बसपा के अलाउद्दीन को 2303 वोटों से हराया था. इससे पहले, 2012 में सपा के शिव प्रताप यादव, 2007 में बसपा के अलाउद्दीन, 2002 में बसपा के शिव प्रताप यादव, 1996 में बीजेपी के बिंदुलाल, 1993 में सपा के शिव प्रताप यादव और 1991 में बीजेपी के बिंदुलाल को जीत मिली थी. इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने शैलेश कुमार सिंह, सपा ने शिवप्रताप यादव, बसपा ने अलाउद्दीन खान और कांग्रेस ने इश्तियाक अहमद खान को प्रत्याशी बनाया है.

उतरौला विधानसभा सीट

उतरौला विधानसभा सीट से 2017 के चुनाव में बीजेपी के राम प्रताप वर्मा उर्फ शशिकांत वर्मा ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने सपा के आरिफ अनवर हाशमी को 29 हजार 174 वोटों से हराया था. इससे पहले, 2012 में सपा के आरिफ अनवर हाशमी, 2007 में बीजेपी के श्याम लाल, 2002 में सपा के अनवर महमूद, 1996 में सपा के उबैदुर रहमान और 1993 में बीजेपी के विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता विधायक बने. इस बार के चुनाव में बीजेपी ने यहां से रामप्रताप वर्मा, सपा ने हसीब, बसपा ने हसीब हसन और कांग्रेस ने धीरेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है.

बलरामपुर सदर विधानसभा सीट

बलरामपुर सदर (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2017 में बीजेपी के पलटू राम को जीत मिली थी. उन्होंने कांग्रेस के शिवलाल को 24 हजार 860 वोटों से हराया था. इससे पहले, 2012 में सपा के जगराम पासवान, 2007 में बसपा के धीरेंद्र सिंह, 2002 में सपा के गीता सिंह, 1996 में कांग्रेस और 1996 में सपा के टिकट पर विनय कुमार पांडेय , 1989 और 1991 में बीजेपी के हनुमंत सिंह विधायक बने. इस बार के चुनाव में बीजेपी ने यहां से पलटू राम, सपा ने जगराम पासवान, बसपा ने हीराराम बौद्ध और कांग्रेस ने बबिता आर्या को प्रत्याशी बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola