ePaper

Lucknow News: लखनऊ में किराएदार ने किया 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, ICU में भर्ती मासूम

Updated at : 20 Sep 2022 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
Lucknow News: लखनऊ में किराएदार ने किया 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, ICU में भर्ती मासूम

Lucknow News: राजधानी लखनऊ से मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, फिलहाल, 8 साल की बच्ची को आईसीयू में भर्ती किया गया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन की हर संभव कोशिश के बाद भी महिला संबंधी अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. लखीमपुर खीरी के बाद अब राजधानी लखनऊ से मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, फिलहाल, 8 साल की बच्ची को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,

ICU में एडमिट है आठ साल की मासूम

दरअसल, राजधानी लखनऊ गुडंबा क्षेत्र में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक बच्ची के घर में ही किराए पर रह रहा था. घर पर ही आरोपी युवक ने घटना को अंजाम दिया, जब बच्ची की हालात खराब हुई तो परिजनों को घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद वे आनन-फानन में बच्चा को लेकर अस्पताल पहुंचें, जहां डॉक्टर ने मासूम को ICU में एडमिट कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, यह घटना 17 सितंबर की है. मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी नॉर्थ जोन कासिम आब्दी ने बताया कि, ‘पुलिस को सूचना मिली थी कि 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. इसके बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों से संपर्क किया. उनकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की.’ 

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

डीसीपी नॉर्थ जोन कासिम आब्दी ने बताया कि, नामजद आरोपी विनोद (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची का फिलहाल हॉस्पिटल में उपचार जारी है, उसकी हालत स्थिर है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola