UP Chunav 2022: कुर्सी विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज पांचवे चरण का मतदान हुआ. बाराबंकी जिले में आने वाले कुर्सी विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बाराबंकी जिले में शाम 5 बजे तक 54.75 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां चार चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज पांचवें चरण का मतदान हुआ. बाराबंकी जिले में आने वाले कुर्सी विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बाराबंकी जिले में शाम 5 बजे तक 54.75 प्रतिशत मतदान हुआ.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के कुर्सी विधानसभा सीट का बड़ा ही महत्व है. इस क्षेत्र का 2012 में परिसीमन के बाद नाम बदलकर कुर्सी किया गया. साल 2002 में भाजपा पहली बार इस सीट पर जीती थी. साल 2007 में बसपा का कब्जा रहा था. वहीं 2017 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शकेंद्र प्रताप वर्मा ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार फरीद किदवई को 28,679 मतों के अंतर से हराया था.
-
2017- सकेंद्र प्रताप वर्मा- भाजपा
-
2012-फरीद महफूज किदवई- सपा
कुर्सी विधानसभा सीट में साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी से सकेंद्र प्रताप वर्मा ने समाजवादी पार्टी के फरीद महफूज किदवई को हराया था. उन्होंने फरीद महफूज को 28679 वोटों के मार्जिन से हराया था.
-
वर्मा -71 हजार
-
रावत- 68 हजार
-
मुस्लिम- 59 हजार
-
यादव- 51 हजार
-
गौतम- 45 हजार
-
ब्राह्मण – 40 हजार
-
दलित – 10 हजार
-
अन्य- 38 हजार
-
कुल मतदाता – 384241
-
पुरुष मतदाता – 205556
-
महिला मतदाता – 178685
-
औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली.
-
सिंचाई को लेकर कल्यानी नदी की समस्या.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




