UP Chunav 2022: जंगीपुर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Mar 2022 6:10 PM
यूपी में आज सातवें चरण का मतदान हुआ. गाजीपुर जिले में आने वाले जंगीपुर विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. गाजीपुर जिले में शाम 5 बजे तक 53.67 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां छह चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज सातवें और आखिरी चरण का मतदान हुआ. गाजीपुर जिले में आने वाले जंगीपुर विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. गाजीपुर जिले में शाम 5 बजे तक 53.67 प्रतिशत मतदान हुआ.
गाजीपुर विधानसभा जिले में जंगीपुर सीट अपना विशेष महत्व रखती है. यहां 2017 के चुनाव में सपा ने अपनी विजय पताका फहराया था. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद यहां सपा का वर्चस्व रहा है. चुनावी जंग में यहां सपा और बसपा के ही बीच में भिड़ंत होती रहती है. 2017 में सपा के वीरेंद्र यादव 71 हजार मत पाकर विजयी हुए.
नए परिसीमन के बाद गाजीपुर जिले की जंगीपुर विधानसभा सीट 2012 में पहली बार वजूद में आई थी. इस परिसीमन में विधानसभा में बदलाव हुआ और जिले की सादात और दिलदारनगर विधानसभा सीट खत्म हो गई. नए विधानसभा क्षेत्र के रूप में जंगीपुर विधानसभा अस्तित्व में आई. यहां के पहले विधायक बनने का खिताब सपा के कैलाश यादव को मिला. उन्होंने बसपा के मनीष चंद्र यादव को हराया.
-
2017- वीरेंद्र कुमार यादव- सपा
-
2012- कैलाश यादव- सपा
-
डॉ. वीरेंद्र यादव सपा के मौजूदा जंगीपुर विधायक हैं. उन्होंने पीएचडी की है.
-
यादव- 54 हजार
-
दलित- 52 हजार
-
क्षत्रिय- 47 हजार
-
वैश्य- 20 हजार
-
राजभर- 16 हजार
-
भूमिहार- 12 हजार
-
मुस्लिम- 12 हजार
-
ब्राह्मण- 7 हजार
-
कुशवाहा- 7 हजार
-
कुल मतदाता- 3,72,858
-
पुरुष- 1,97,668
-
महिला- 1,75,168
-
थर्ड जेंडर- 12
-
अतिक्रमण से लोगों को परेशानी.
-
जर्जर सड़कों के कारण दिक्कत.
-
गांवों में स्वास्थ्य सुविधा बदहाल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










