UP Chunav 2022: जखनियां विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज सातवें चरण का मतदान हुआ. गाजीपुर जिले में आने वाले जखनियां विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. गाजीपुर जिले में शाम 5 बजे तक 53.67 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां छह चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज सातवें और आखिरी चरण का मतदान हुआ. गाजीपुर जिले में आने वाले जखनियां विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. गाजीपुर जिले में शाम 5 बजे तक 53.67 प्रतिशत मतदान हुआ.
गाजीपुर की जखनियां विधानसभा सीट की बात करें तो अभी तक यहां बीजेपी ने एक बार भी जीत दर्ज नहीं की. यहां पर जब भी चुनावी भिड़ंत हुई है तो बस सपा और बसपा के बीच में हुई है. 2017 के भी विधानसभा चुनाव में भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन के उम्मीदवार त्रिवेणी राम विधायक चुने गए थे. लेकिन, इस सीट के राजनीतिक इतिहास में बीजेपी का नाम तकरीबन गायब ही है.
-
2017- त्रिवेणी राम- सुभासपा
-
2012- सुब्बा राम- सपा
-
2007- विजय कुमार- बसपा
-
2002- छेदी राम- सपा
-
1996- विजय कुमार- बसपा
-
1993- चंद्रशेखर- बसपा
-
1991- गिरधारी लाल- जेडी
-
1989- राजनाथ सोनकर- जेडी
-
1985- झिलमित राम- कांग्रेस
-
1980- झिलमित राम- इंक (आई)
-
1977- देवराम- जेएनपी
-
2017 के चुनाव में सुभासपा के त्रिवेणी राम जीते थे. वो आठवीं तक पढ़े हैं.
-
दलित- 91 हजार
-
यादव- 68 हजार
-
राजभर- 48 हजार
-
चौहान- 36 हजार
-
कुशवाहा- 31 हजार
-
वैश्य- 22 हजार
-
मुस्लिम- 18 हजार
-
क्षत्रिय- 16 हजार
-
ब्राह्मण- 14 हजार
-
बिंद- 9 हजार
-
अन्य जातियां- 40 हजार
-
कुल मतदाता- 4,29,709
-
पुरुष- 2,30,938
-
महिला- 1,98,757
-
थर्ड जेंडर- 14
-
बिजली नियमित नहीं आती.
-
सड़कों की हालत सही नहीं.
-
रोजगार के साधन भी नहीं हैं.
-
यहां अकाल मुख्य समस्या है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




