UP Election 2022: चुनाव प्रचार का एक तरीका ऐसा भी, कैबिनेट मंत्री नंदी ने बनाई चाय, बोले- लगाता था ठेला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jan 2022 6:48 AM

विज्ञापन

हालांकि, नंदी का टिकट फाइनल होना बाकी है. लेकिन वह पूरे विश्वास के साथ लोगों के बीच प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं. रविवार सुबह उन्होंने सिविल लाइन स्थित कंपनी गार्डन पहुंचकर लोगों से मुलाकात की.

विज्ञापन

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं वर्तमान विधायक से लेकर उम्मीदवार अभी अपनी विधानसभाओं में सक्रिय हो गए. वहीं सूबे के कैबिनेट मंत्री इलाहाबाद शहर दक्षिणी से विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मैदान में उतर आए हैं. हालांकि, नंदी का टिकट फाइनल होना बाकी है. लेकिन वह पूरे विश्वास के साथ लोगों के बीच प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं. रविवार सुबह उन्होंने सिविल लाइन स्थित कंपनी गार्डन पहुंचकर लोगों से मुलाकात की.

गेट से बाहर निकले तो वह चाय के ठेले पर रुक कर चाय बनाने लगे. कैबिनेट मंत्री ने चाय बना कर वहां मौजूद लोगों को पिलाई और कहा कि वह भी कभी ठेला लगाते थे. कैबिनेट मंत्री ऑटो में सवारी करते नजर आए उनके साथ में सुरक्षा में तैनात जवान भी ऑटो के साथ साथ दौड़ लगाते दिखे. गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री वर्तमान समय में शहर दक्षिणी से बीजेपी से विधायक है. बीजेपी से इस बार भी शहर दक्षिणी से उन्हीं की दावेदारी मानी जा रही है.

वहीं बीते दिनों शहर पश्चिमी के विधायक कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी पकौड़ी तलते नजर आए थे. प्रयागराज एयरपोर्ट के पास उन्होंने एक दुकान पर गाड़ी रोक कर समर्थकों को पकौड़ी छान कर खिलाई थी. विधानसभा का हाल भी जाना था. शहर पश्चिमी और शहर उत्तरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय मानी जा रही हैं. हालांकि इन दोनों सीटों पर बीजेपी की ओर से अभी प्रत्याशियों का ऐलान ना होने के बाद भी मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते.

रिपोर्ट : एसके इलाहाबादी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola