ePaper

UP Board Result 2022: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानें चेक करने का तरीका

Updated at : 30 May 2022 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
UP Board Result 2022: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानें चेक करने का तरीका

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है. यूपीएमएसपी का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड (UP Board Result 2022) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है. हालांकि, बोर्ड ने परिणाम जारी करने की डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा.

47 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट (UP Board Result 2022) की तारीख और समय की घोषणा रिजल्ट से एक या दो दिन पहले कर दी जाएगी. दरअसल, 47 लाख से अधिक 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी उत्सुकता से बोर्ड परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं. यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से सिर्फ 47,75,749 छात्र-छात्राओं ने ही परीक्षा दी. साल 2021 में 10वीं में 99.53 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि 12वीं में 97.88 प्रतिशत छात्र पास हुए थे.

कैसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Result 2022) का परिणाम देखने के लिए वेबसाइटों की सूची अभी से देख लें, ताकि रिजल्ट के समय बिना किसी देरी के परिणाम चेक कर सकें. नीचे दी गई वेबसाइटों पर ही बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा…

  • upresults.nic.in

  • upmsp.edu.in

  • upmspresults.up.nic.in

  • results.nic.in

कैसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड रिजल्ट

  • स्टेप- 1: सबसे पहले यूपी बोर्ड (UP Board Result 2022) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.

  • स्टेप- 2: होमपेज पर, ‘यूपी बोर्ड क्लास 10th या यूपी बोर्ड क्लास 12th परिणाम 2022’ का लिंक दिखाई देखा, जहां आपको क्लिक करना होगा (लिंक एक्टिव होने के बाद)

  • स्टेप- 3: अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें.

  • स्टेप- 4: सबमिट पर क्लिक करें

  • स्टेप- 5: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर शो हो जाएगा.

  • स्टेप- 6: अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या लेपटॉप/कंप्यूटर पर सेव कर लें.

Posted by Sohit Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola