ADR Report: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में दो विधायकों ने तय सीमा का खर्च किया 90%, कौन हैं ये माननीय?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jul 2022 2:49 PM
UP Assembly Election 2022 के बाद 403 में से 393 नवनिर्वाचित विधायकों के चुनाव खर्च के विवरण का विश्लेषण किया है. 10 विधायकों के चुनाव खर्च के शपथपत्र स्पष्ट न होने पर उनका विश्लेषण नहीं किया गया है. इसमें खुलासा हुआ है कि इनमें से किन विधायकों ने माननीय बनने के लिए सर्वाधिक रुपया खर्च किया है.
UP Assembly Election ADR Report 2022: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के बाद 403 में से 393 नवनिर्वाचित विधायकों के चुनाव खर्च के विवरण का विश्लेषण किया है. 10 विधायकों के चुनाव खर्च के शपथपत्र स्पष्ट न होने के कारण उनका विश्लेषण नहीं किया गया है. इसमें खुलासा हुआ है कि इनमें से किन विधायकों ने चुनाव में सर्वाधिक रुपया खर्च किया है.
चुनाव में अधिकतम खर्च घोषित करने वाले शीर्ष 3 विधायकों की बात करें तो अपना दल (सोनेलाल) के जय कुमार सिंह ने कुल चुनाव खर्च का 90 प्रतिशत पैसा चुनाव में खर्च किया है. वह जनपद फतेहपुर की बिंदकी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं. दूसरे स्थान पर जनपद जौनपुर के शाहगंज निर्वाचन क्षेत्र के रमेश हैं. इन्होंने भी 90 प्रतिशत रुपया चुनाव में खर्च किया है. वहीं, तीसरे स्थान पर चंदौली के सैयदराजा निर्वाचन क्षेत्र के सुशील सिंह हैं, जिन्होंने 89 प्रतिशत कुल खर्च सीमा का किया है.
Also Read: ADR Report: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी विधायकों ने खर्च किया सबसे ज्यादा, बसपा सबसे कम
इस संबंध में यूपी इलेक्शन वॉच मुख्य संयोजक संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में चुनकर आये माननीय विधायकों ने अपनी निधार्रित खर्च सीमा से 47 प्रतिशत खर्च करके चुनाव जीत लिया है. एडीआर के विश्लेषण में यह निकलकर आया कि हम सब जानते हैं कि चुनाव किस कदर महंगे हो रहे हैं. चुनावों में बेतहाशा खर्च होता है. यह सब जानते हुए भी लोकतंत्र में इस तरह का खर्चा पेश करना सोचने की बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










