अलीगढ़ में मामूली बात पर एक के सीने में और दूसरे के पैर में मारी गोली, सीसीटीवी फुटेज से निकलेगा सुराग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2022 2:08 PM
आज देर रात स्वर्ण जयंती नगर निवासी पत्रकार कमल शर्मा के पुत्र कुशाग्र शर्मा शहर के जाने-माने मिठाई विक्रेता राजीव जलाली के पुत्र शिवम वार्ष्णेय वह अन्य दोस्तों के साथ बाइकों से अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट मार्केट पहुंचे. वहां पर कुशाग्र शर्मा व साथियों का कुछ युवकों से विवाद हो गया.
Aligarh News: अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट पर 2 युवकों पर कुछ लोगों ने रंगबाजी में फायरिंग की. फायरिंग में एक युवक के सीने में तो दूसरे के पैर में गोली लगी है. दोनों को मेडिकल में भर्ती कराया गया. एक की हालत गंभीर और दूसरे की हालत खतरे से बाहर है.
आज देर रात स्वर्ण जयंती नगर निवासी पत्रकार कमल शर्मा के पुत्र कुशाग्र शर्मा शहर के जाने-माने मिठाई विक्रेता राजीव जलाली के पुत्र शिवम वार्ष्णेय वह अन्य दोस्तों के साथ बाइकों से अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट मार्केट पहुंचे. वहां पर कुशाग्र शर्मा व साथियों का कुछ युवकों से विवाद हो गया. कुशाग्र व शिवम वहां से रामघाट रोड स्थित केके हॉस्पिटल के पास आकर खड़े हो गए. वहां पर भी दूसरे पक्ष के लोग आ गए, कहासुनी होने लगी, मारपीट तक बात पहुंच गई, दूसरे पक्ष के लोगों ने युवकों पर फायरिंग कर दी. फायरिंग में कुशाग्र शर्मा के सीने में गोली लगी और शिवम वार्ष्णेय के पैर में गोली लगी. गोली चलाने के बाद आरोपी वहां से भाग गए. दोनों गम्भीर घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शिवम वार्ष्णेय की हालत सही है और कुशाग्र शर्मा की हालत गंभीर है.
अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गोली चलाने वाले कार में आए थे. एक युवक की पहचान हो चुकी है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सभी की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं. पुलिस आरोपितों की तलाश में सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. शीघ्र ही हमलावर पकड़े जाएंगे.
रिपोर्ट : चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










