ePaper

Kanpur News: सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, कर्मचारी शव छोड़कर फरार

Updated at : 11 Nov 2022 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
Kanpur News: सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, कर्मचारी शव छोड़कर फरार

Kanpur News: कानपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं टेनरी से आया युवक अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गया. मामले की जानकारी परिजनों को लगी तो हड़कंप मच गया. घटना जाजमऊ स्थित शालीमार टेनरी की है.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई. आनन-फानन में मजदूरों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं टेनरी से आया युवक अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गया. मामले की जानकारी परिजनों को लगी तो हड़कंप मच गया. घटना जाजमऊ स्थित शालीमार टेनरी की है.

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके अलावा फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है. मामले में पुलिस का कहना है कि, जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, इन दिनों एनजीटी (NGT) की सख्ती के चलते सफाई का काम चल रहा है. इसी के मद्देनजर शालीमार टेनरी के टैंक में भी सफाई का काम कराया जा रहा था. टेनरी के सेप्टिक टैंक में सफाई करने के लिए पहले एक मजदूर उतरा, लेकिन जहरीली गैस के कारण वह बेहोश हो गया. उसके बाहर न आने पर दूसरा मजदूर नीचे उतरा तो वह भी गैस की चपेट में आने से गश खाकर गिर पड़ा. इसके बाद जब तीसरा मजदूर उतरा तो वो भी टैंक से बाहर नहीं आया.

तीन मजदूरों के सेप्टिक टैंक में उतरे और फिर वापस न आने के बाद हड़कंप मच गया. घटना गुरुवार देर शाम की है. तीनों मृतकों की पहचान नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी मजदूर सोनू (29), सुखवीर (32) और सत्यम (30) के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही जाजमऊ थाने की पुलिस टेनरी और फिर हैलट में जांच करने पहुंची. देर रात तीनों के परिजन को घटना की सूचना मिली तो वह हैलट पहुंचे और जमकर हंगामा किया.

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि, टेनरी संचालक की लापरवाही से तीनों की मौत हुई है. टेनरी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार की मांग की है. वहीं पूरे मामले में एसीपी कैंट मृगांक शेखर का कहना है कि, तीनों शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि, मामले में अगर परिजन तहरीर देंगे तो लापरवाही बरतने वाले टेनरी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.

रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola