Surya Grahan, Solar Eclipse 2022 Timing: आज लगेगा सूर्यग्रहण, जानें अपने शहर में ग्रहण का समय

वर्ष 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण आज 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. भारत में इसका सूतक काल भोर में सुबह 4 बजे के बाद मान्य होगा. इसलिए गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर को मनायी जाएगी. भईया दूज 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
Surya Grahan, Solar Eclipse 2022 Timing: वर्ष 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण आज 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता और वह सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर आने से कुछ समय के लिए रोक देता है. जानें भारत में सूर्य ग्रहण लगने का समय क्या है? कहां-कहां दिखा सूर्यग्रहण?
लगभग पूरे देश में इस खगोलीय घटना सूर्यग्रहण को देखा जा सकेगा. मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सूर्यग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखने का आग्रह किया है. लखनऊ में सूर्यग्रहण शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 बजे तक लगेगा. मथुरा में शाम 04:31 बजे से शाम 05:41 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखेगा.
यह यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में नजर आएगा. हालांकि, भारत में भी इसे देखा जा सकेगा. भारत देश के जिन-जिन हिस्सों से इसे देखा जा सकेगा, वे इस प्रकार हैंः देश की राजधानी दिल्ली, बेंगलुरू (कर्नाटक), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), चेन्नई (तमिलनाडु), उज्जैन (मध्य प्रदेश), वाराणसी और मथुरा ( दोनों उत्तर प्रदेश में).
लखनऊ- शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 बजे
मथुरा- शाम 04:31 बजे से शाम 05:41 बजे
नई दिल्ली- शाम 04:28 बजे से शाम 05:42 बजे
पटना- शाम 04:42 बजे से शाम 05:14 बजे
मुंबई – शाम 4:49 से 6:09 तक
हैदराबाद – शाम 4:58 से 5:48 तक
बेंगलुरु – शाम 5:12 से 5:56 तक
चेन्नई – शाम 5:13 से 5:45 तक
कोलकाता- शाम 4:51 से 5:04 तक
भोपाल – शाम 4:42 से 5:47 तक
चंडीगढ़ – शाम4:23 से 5:41 तक
हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. चूंकि भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजे के बाद दिखाई देगा. इसलिए भारत में इसका सूतक काल भोर में सुबह 4 बजे के बाद मान्य होगा. इसलिए गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर को होगी. भईया दूज 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




