कासगंज की पटि‍याली में बोलेरो और टेम्‍पो में भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत और 8 घायल, जा रहे थे सत्‍संग

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनास्‍थल पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया. जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलाहल, मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. पुलिस जानकारी जुटा रही है. मरने वाले सभी लोग टेंपो में सवार थे. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं.

विज्ञापन

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्‍य लोग घायल हो गए. पटियाली थानाक्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई थी. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं. बोलेरो गाड़ी कायमगंज की ओर से आ रही थी.

विज्ञापन


पटियाली में आयोजित सत्संग जा रहे थे

दुर्घटनास्‍थल पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया. जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलाहल, मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. पुलिस जानकारी जुटा रही है. मरने वाले सभी लोग टेंपो में सवार थे. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार लोग पटियाली में आयोजित सत्संग में जा रहे थे. हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने खेद जताते हुए सभी घायलों का नि:शुल्‍क इलाज कराने के निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola