श्रीकांत त्यागी जेल से रिहा, नोएडा पहुंचते ही कहा- कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले समर्थकों से मिलूंगा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2022 8:36 AM

विज्ञापन

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद गुरुवार को अपने आवास पर पहुंचे. नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

विज्ञापन

Noida News: नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के आरोप में श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. ऐसे में अब 18 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद गुरुवार को त्यागी अपने आवास पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया. साथ ही कहा कि, कोर्ट ने मुझे जमानत दे दी है और कोर्ट का फैसला सबसे ऊपर है.

कोई भी कदम उठाने से पहले अपने समर्थकों से मिलूंगा- श्रीकांत

जेल से वापस आवास पर पहुंचे श्रीकांत त्यागी ने कहा कि, मैं कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अपने समर्थकों से मिलूंगा और उनसे बात करूंगा. लोग मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े हैं, मैं उनका आभार व्यक्त करूंगा. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुझे जमानत दे दी है और कोर्ट का फैसला सबसे ऊपर है.

श्रीकांत त्यागी को जमानत मिलने पर पत्नी ने जताई खुशी

इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा अपने पति को दी गई जमानत पर श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, हमें पहले दिन से ही विश्वास था कि न्यायपालिका से न्याय मिलेगा. मेरे पति निर्दोष हैं. बता दें, श्रीकांत त्यागी को नौ अगस्त को नोएडा में एक आवासीय सोसायटी में एक महिला से गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी गिरफ्तारी

दरअसल, 5 अगस्त को नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी ने एक महिला से अभद्रता की थी. इसका वीडियो वायरल हुआ था. पुलिस ने केस दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने श्रीकांत की 3 गाड़ियों को भी सीज कर दिया था. इधर, कई दिनों से फरार चल रहे त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया. साथ ही 2007 के एक मामले में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीकांत त्यागी कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola