ePaper

बरेली में बढ़ी ठंड, 29 व 30 दिसंबर को बंद रहेंगे 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल, BSA ने जारी किया आदेश

Updated at : 28 Dec 2022 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
बरेली में बढ़ी ठंड, 29 व 30 दिसंबर को बंद रहेंगे 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल, BSA ने जारी किया आदेश

Bareilly News: बरेली में ठंड का कहर जारी है. जिसके चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने डीएम शिवाकांत द्विवेदी के निर्देश पर 28 और 29 दिसंबर को कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश दिया है. बुधवार को भी तापमान में गिरवट दर्ज की गई.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में ठंड का कहर जारी है. जिसके चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने डीएम शिवाकांत द्विवेदी के निर्देश पर 28 और 29 दिसंबर को कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश दिया है.

डीएम ने दिए निर्देश

बरेली में बुधवार को भी ठंड का कहर जारी है. जिसके चलते तापमान में गिरवट दर्ज की जा रही है. ऐसे में लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी को लेकर 27 व 28 दिसंबर को 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे. लेकिन ठंड कम नहीं हुई. इसलिए बीएसए ने दो दिन की छुट्टियों को और बढ़ाया है. बीएसए ने यह आदेश डीएम के निर्देश पर दिए हैं.

undefined
पहाड़ की बर्फबारी से बरेली में बढ़ी गलन

उत्तराखंड के पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी और ठंडी हवाओं से बरेली में गलन बढ़ गई है. जिसके चलते बरेली का मौसम ठंडा हो गया है. ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में पारा और भी नीचे गिर सकता है.

न्यूनतम तापमान में गिरावट Also Read: UP Weather Update: यूपी के 42 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, गोरखपुर में 12वीं तक के स्कूल बंद

बरेली का न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है. तापमान गिरने से ठंड भी काफी बढ़ गई है. ठंड के साथ ही कोहरे ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दिया है. रोडवेज बस अड्डों पर रात में पूरी तरह से सन्नाटा नजर आ रहा था. ठंड के कारण यात्री बसों से सफर करने में बच रहे हैं.

ठंड बढ़ने के साथ गर्म कपड़े, रजाई, गद्दे आदि की बिक्री बढ़ी है, तो वहीं लोग आग के सामने बैठने लगे हैं. इसके साथ ही शहर में नगर निगम की तरफ से अलाव का इंतजाम नहीं किया गया है. इससे लोग ठंड से बचने को खुद छोटे- छोटे अलाव लगा रहे हैं.

रिपोर्ट-मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola