Lakhimpur Kheri Case: दो बहनों के दुष्कर्म-मर्डर की जांच करेगा SC-ST आयोग, आज लखीमपुर खीरी रवान होगी टीम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Sep 2022 7:35 AM
Lakhimpur Kheri double murder case: लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की जांच के लिए आज SC-ST आयोग लखीमपुर खीरी जाएगा. वहीं दूसरी ओर सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने में जुटी है.
Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके आरोपियों को एक माह के भीतर सजा कराएगी. इस बीच रेप-मर्डर कांड की जांच के लिए आज SC-ST आयोग की टीम लखीमपुर खीरी रवाना होगी.
दरअअसल, लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था. वहीं दूसरी ओर मामले में पोस्टमार्टम के बाद पीड़िता का शव परिजनों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है.
लखीमपुर खीरी हत्याकांड पर ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि, 14 सितंबर को सूचना मिली कि दो बहनों का शव लटका मिला था. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. मृतका की माताजी की शिकायत पर मामला दर्ज़ किया गया. त्वरित गति से जांच करते हुए इस मामले की सभी पहलुओं को देखा गया. साथ ही सभी फोरेंसिक सबूत एकत्रित किए गए. 24 घंटों के भीतर सभी अभियुक्त गिरफ़्तार किए गए. इसमें एक अभियुक्त पुलिस कार्रवाई में घायल भी हुआ है. इस संबंध में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है और शव परिजनों को सौंपा जा चुका है.
Also Read: Lakhimpur Kheri: सपा नेता जूही सिंह पहुंची पीड़ित परिवार से मिलने, सुरक्षा, आर्थिक मदद की मांग
दरअसल, लखीमपुर खीरी के निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव से बुधवार को दो सगी बहनों का अपहरण हुआ था. कुछ देर बाद दोनों के शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटके पाये गये थे. किशोरियों का शव मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया. मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मुठभेड़ में आरोपी जुनैब को गोली लगी है. मामले में एसएसपी लखीमपुर खीरी संजीव सुमन ने बताया कि, आरोपी जुनैद लड़कियों को बिठाकर ले गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










