सुभासपा ने यूपी को चार जोन में बांटकर 2024 की तैयारी की दी झलक, सूची में देखें किसको मिला कौन सा पद?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2022 12:58 PM

विज्ञापन

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अपनी योजना कोसार्वजनिक करते हुए बताया था कि पार्टी को यूपी विस्‍तार करने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है. सुभासपा के नवनियुक्‍त प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने एक लिस्‍ट जारी की. उस सूची में पार्टी में बनाए गए पदाधिकारियों के बारे में खुलकर जिक्र किया गया है...

विज्ञापन

Lucknow News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने उत्‍तर प्रदेश को चार जोन में बांटकर संगठन का विस्तार कर दिया है. हाल में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अपनी योजना को सार्वजनिक करते हुए बताया था कि पार्टी को यूपी विस्‍तार करने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है. इस संबंध में सुभासपा के नवनियुक्‍त प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने शनिवार को एक लिस्‍ट जारी की. उस सूची में पार्टी में बनाए गए पदाधिकारियों के बारे में खुलकर जिक्र किया गया है…

पूर्वांचल मुख्य कमेटी

  • उपाध्यक्ष अशोक यादव

  • उपाध्यक्ष रमेश सिंह

  • महासचिव नींबू लाल निषाद

  • महासचिव विनय राजभर

  • महासचिव बच्चु लाल

  • महासचिव जावेद अंसारी

  • प्रदेश महासचिव रविकांत प्रजापति

  • प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राजभर

  • प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव

उत्तर प्रदेश मध्य कमेटी

  • उपाध्यक्ष अवधेश राजभर

  • महासचिव अर्जुन चौहान

  • प्रदेश उपाध्यक्ष पवन राजभर

  • महासचिव प्रहलाद राजभर

  • महासचिव रामासरे पासवान

  • महासचिव अजय यादव

पश्चिमांचल मुख्य कमेटी

  • उपाध्यक्ष राजू पंडित उर्फ राजेंद्र शर्मा

  • महासचिव सत्येंद्र उपाध्याय

  • महासचिव सुंदर यादव

  • प्रदेश सचिव परशुराम राजभर

मध्यांचल जोन मुख्य कमेटी

  • उपाध्यक्ष दीपक सिंह

  • उपाध्यक्ष राजीव सिंह

  • प्रदेश सचिव विकास सिंह

  • प्रमुख महासचिव सचिन कुमार सिंह

  • प्रदेश उपाध्यक्ष विकास अर्कवंशी

युवा मंच पूर्वांचल जोन

  • प्रदेश महासचिव पंकज राजभर

  • प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र यादव

  • प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राजभर

  • प्रदेश महासचिव मनोज कुमार चौहान

  • प्रदेश महासचिव मनभाउ राजभर

  • प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह यादव

सर्व वैश्य समाज अधिकार मंच कमेटी (पश्चिम)

  • प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह

  • पूर्वांचल प्रदेश मुख्य कमेटी अतिदलित प्रकोष्ट

  • उपाध्यक्ष दिनेश पासवान

  • प्रदेश महासचिव बलराम प्रसाद कनौजिया

उत्तर प्रदेश मुख्य कमेटी

अतिदलित प्रकोष्‍ठ

  • मुख्य सचिव अमरनाथ पासवान

व्यापार प्रकोष्‍ठ

  • प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल

2024 की तैयारी में सुभासपा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देना शुरू कर दिया है. पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को पार्टी में बड़ा फेरबदल किया था. उन्होंने शशिप्रताप सिंह को पुन: प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी थी. पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में बैठक कर सुभासपा अध्यक्ष ने 24 करोड़ आबादी वाली उत्तर प्रदेश को चार जोन में बांटकर 4 प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड, और 1 मुख्य प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप को बनाने की घोषणा की थी. चारों जोन के लिए एक-एक अध्यक्ष की नियुक्ति हुई ताकि संगठन पहले से ज्यादा मजबूत बन सके तथा नेता और कार्यकर्ताओं की संख्या व जिम्मेदारियां बढ़ सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola