ePaper

UP Police Constable Bharti 2022: जल्द शुरू हो सकती है आवेदन की प्रक्रिया, यहां जाने हर अपडेट

Updated at : 05 Jul 2022 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
UP Police Constable Bharti 2022: जल्द शुरू हो सकती है आवेदन की प्रक्रिया, यहां जाने हर अपडेट

UP Police Constable Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है.

विज्ञापन

UP Police Constable Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है. यूपी पुलिस में करीब 40,000 नए जवानों को भर्ती किया जाएगा जिसमें रेडियों शाखा, आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएससी कॉन्सटबेल और जेल वार्डर के पदों पर भर्ती हो सकती है.

बता दें कि पिछले दिनों वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर ये जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही हजारों पदों पर भर्ती होगी. वित्त मंत्री ने ट्वीट किया था कि- “यूपी पुलिस में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, चयन बोर्ड को मिला अधियाचन. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने भी पुलिस भर्ती को लेकर कहा था कि इसके अलावा यूपी पुलिस में कांस्टेबल और इसके समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी. वित्त मंत्री के अनुसार, इस भर्ती के अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल गया है

Also Read: Indian Railways: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, यूपी की कई ट्रेनों के रूट बदले, यहां जाने पूरी जानकारी

गौरतलब है कि जेल वार्डर के पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथमहिला कैंडिडेट्स को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा जबकि पीएसी कॉन्स्टेबल के पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन की शुरुआत कब सेहोगी इसके लिए अभ्यर्थियों को इन भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। अधिक जानकारी के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का नोटिफिकेशन upbpbp.gov.in पर जारी किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola