बरेली में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में कट्टे के साथ संघ के युवा कार्यकर्ता का फोटो वायरल, जांच शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Oct 2022 4:29 PM
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के साथ ही संघ के युवा कार्यकर्ता ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी अवैध तमंचे के साथ फोटो लगाया है. हालांकि, सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि शहर के नेकपुर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में शस्त्र पूजन के दौरान अवैध तमंचे के साथ फोटो खिंचवाया था.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में विजयदशमी (दशहरा) के मौके पर एक मंदिर में शस्त्र पूजन के बाद फायरिंग का मामला ठंडा नहीं हुआ है. मगर इससे पहले ही गुरुवार को एक युवा संघ कार्यकर्ता का तमंचे के साथ फोटो वायरल होने लगा है. यह फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया में चल रहा है. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के साथ ही संघ के युवा कार्यकर्ता ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी अवैध तमंचे के साथ फोटो लगाया है. हालांकि, सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि शहर के नेकपुर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में शस्त्र पूजन के दौरान अवैध तमंचे के साथ फोटो खिंचवाया था. युवक ने फोटो व्हाट्सएप के स्टेटस पर लगाया. इसके बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यह युवक संघ की ड्रेस में है.
सोशल मीडिया पर युवा कार्यकर्ता का नाम अमन सक्सेना बताया गया, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ ही एक हिंदू संगठन से भी जुड़ा है. सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद सुभाष नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है. इस मामले में पुलिस से जानकारी की कोशिश की गई लेकिन काफी कोशिश के बाद भी संपर्क नहीं हो सका.
Also Read: बरेली के हरि मंदिर में शास्त्र पूजन के बाद हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










