Agra News: आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लूट, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2022 7:30 PM

विज्ञापन

बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने तमंचा लगाकर उसे रोक लिया और उसके पास मौजूद कलेक्शन के करीब 1.10 लाख रुपये लेकर भाग गए. घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ सीओ एत्मादपुर भी पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए.

विज्ञापन

Agra News: ताजनगरी में एत्मादपुर थाना क्षेत्र के झरना नाले के पास फाइनेंस कर्मी से लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया. बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने तमंचा लगाकर उसे रोक लिया और उसके पास मौजूद कलेक्शन के करीब 1.10 लाख रुपये लेकर भाग गए. घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ सीओ एत्मादपुर भी पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला नगर में शिखर स्टार फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी प्रमोद रहन खुर्द गांव से पैसे का कलेक्शन करके वापस लौट रहा था. इसी दौरान आगरा फिरोजाबाद मार्ग पर स्थित झरना नाला के पास दो बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और प्रमोद के ऊपर तमंचा तान दिया. और फाइनेंस कर्मी से बैग में रखे करीब 1.10 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए.

पीड़ित फाइनेंस कर्मी प्रमोद ने किसी तरह से अपने मालिक को और पुलिस को इस घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही सीओ एत्मादपुर भी मौके पर पहुंच गए और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने में लग गए. शिखर स्टार फाइनेंस कंपनी के मैनेजर जितेंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि प्रमोद रहन खुर्द गांव से फाइनेंस का कलेक्शन लेकर लौट रहा था और सिटी ब्रांच पर पैसे जमा करने आ रहा था. इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है.

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola