Republic Day 2023: बरेली में कैबिनेट मंत्री ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन, देशभक्ति के गूंजे तराने

Republic Day 2023: बरेली में गुरुवार को देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया. कैबिनेट मंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली. इसके साथ ही देश सेवा और अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा करने का संदेश दिया.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर एडीजी, कमिश्नर, आइजी, डीएम, एसएसपी, डीआरएम समेत सभी विभाग के अफसरों ने अपने-अपने कार्यालय में तिरंगा फहराकर सलामी दी. इसके साथ ही देश सेवा और अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा करने की शपथ दिलाई. बरेली पुलिस लाइन में सलामी परेड के साथ ही देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गए.
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया. कैबिनेट मंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली. इसके साथ ही देश सेवा और अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा करने का संदेश दिया. कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण कर सलामी दी. पुलिस लाइन में आयोजित परेड में पुलिस के जवानों ने मंत्री को सलामी दी.
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने निर्धारित समय पर पुलिस लाइन में आकर ध्वजारोहण किया. इसके लिए पुलिस विभाग ने पहले से ही पूरी तैयारियां कर रखी थीं. एडीजी प्रेमचंद मीना, आईजी राकेश सिंह, डीआईजी/एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया आदि मौजूद थे. इस मौके पर ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने वाले जिले के पुलिसकर्मियों को मुख्य अथिति ने प्रशस्ति पत्र के साथ डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया.
कमिश्नर संयुक्ता समद्दार, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, आईपीएस यमुना प्रसाद ने भी ऑफिस परिसर में तिरंगा लहराकर सलामी दी. इसके साथ ही शहर के समस्त शिक्षण संस्थान, रेलवे ऑफिस, अस्पताल में शान से तिरंगा फहराया गया.
इस दौरान बरेली के डीआईजी/एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया, एसपी इंटेलीजेंस यमुना प्रसाद, एसपी सिटी राहुल भाटी, और एएसपी चंद्रकांत मीना को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीजीपी प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया गया है. जिसके चलते तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




