ePaper

जब एक ही दिन में दो बार ताज का दीदार करने पहुंच गयी थीं क्वीन एलिजाबेथ, तस्वीरों में देखें वो दौरा

Updated at : 09 Sep 2022 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
जब एक ही दिन में दो बार ताज का दीदार करने पहुंच गयी थीं क्वीन एलिजाबेथ, तस्वीरों में देखें वो दौरा

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: 28-ft statue of Netaji Subhas Chandra Bose before its inauguration as part of the revamped Central Vista, in New Delhi, Thursday, Sept. 8, 2022. (PTI Photo)(PTI09_08_2022_000250B)

Queen Elizabeth II महरानी एलिजाबेथ आगरा के अलावा कई अन्य शहरों में भी पहुंची. उन्होंने मुंबई, वाराणसी, उदयपुर, जयपुर, बैंगलोर, मद्रास और कोलकाता जैसे बड़े शहरों का दौरा भी किया.

विज्ञापन
undefined

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का गुरुवार 8 सितंबर को देर शाम निधन हो गया. महारानी एलिजाबेथ इस समय 96 वर्ष की थी और वह पहली ऐसी रानी थी जो सबसे ज्यादा समय तक ब्रिटेन की गद्दी पर काबिज रही. महारानी एलिजाबेथ भारत की आजादी के 15 साल बाद अपनी पहली यात्रा पर 1961 में भारत पहुंची.

undefined

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 1961 में भारत दौरे पर आई थी. इस दौरान उन्होंने आगरा के ताजमहल का अपने पति के साथ दीदार किया था. और आगरा में अपने पति के साथ खुली जीप में ताजमहल तक गयीं थी.

undefined

महारानी एलिजाबेथ ने आगरा के अलावा मुंबई, वाराणसी, उदयपुर, जयपुर, बेंगलुरु, मद्रास और कोलकाता का भी दौरा किया. वह अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ जनवरी 1961 में राष्ट्रीय राजधानी पहुंची. इसके बाद उन्होंने भारत देश के कई शहरों का दौरा किया.

undefined

महारानी एलिजाबेथ 1961 में अपने भारत दौरे के दौरान आगरा में स्थित 30 जनवरी 1961 में उन्होंने ताजमहल का दीदार किया. उन्होंने अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ ताजमहल की सुंदरता का दीदार किया. एलिजाबेथ पुरानी मंडी से ताजमहल के दरवाजे तक अपने पति के साथ खुली जीप में पहुँची.

undefined

उनके काफिले के दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़क किनारे उनकी एक झलक देखने के लिए खड़े हो गए. इस दौरान रानी एलिजाबेथ की सुरक्षा के लिए अलग से इंतजाम किए गए थे. अपने पति के साथ ताजमहल पहुंची महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मखमल के शू कवर पहनकर ताजमहल प्रांगण में भ्रमण किया.

undefined

ताजमहल की खूबसूरती को देखकर एलिजाबेथ करीब 1 घंटे तक एकटक ताजमहल को ही देखते रहीं और उन्होंने उसकी खूबसूरती की काफी तारीफ भी की. उसके बाद एलिजाबेथ वापस होटल चली गई. ताजमहल को देखने की लालसा महारानी एलिजाबेथ की यहीं पर खत्म नहीं हुई वह फिर से देर शाम ताजमहल को देखने के लिए दोबारा पहुंच गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola