Polytechnic Entrance Exam: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित, 27 से 30 जून को होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

Polytechnic के विभिन्न डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये वर्ष-2022 की परीक्षाएं 27 से 30 जून 2022 के बीच होगी. प्रवेश-पत्र, हाल टिकट 20 जून 2022 से डाउनलोड किये जा सकेंगे. परीक्षार्थियों को इस बार अपनी परीक्षा तिथि चुनने का विकल्प दिया गया है.

विज्ञापन

JEECUP 2022: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी गई है. अब प्रवेश परीक्षा 27 से 30 जून के बीच होगी. पहले यह परीक्षाएं 06 से 10 जून के बीच होनी थी. संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के प्रवेश-पत्र, हाल टिकट 20 जून 2022 से डाउनलोड किये जा सकेंगे.

विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में विभिन्न डिप्लोमा/पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये पहले 06 जून से 10 जून 2022 के बीच ऑनलाइन परीक्षा होनी थी. लेकिन अपरिहार्य कारणों से प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी गई है. प्रवेश परीक्षा की नई तिथि 27 से 30 जून है.

Also Read: UP News: यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, आज से 100 फीसदी ब्‍याज माफी लागू, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
jeecup.admissions.nic.in पर है दिशा-निर्देश

सचिव राम रतन ने बताया कि परीक्षा तिथि, समय व स्थान की विस्तृत सूचना के साथ-साथ आवश्यक परीक्षा निर्देश प्रवेश-पत्र पर अंकित होंगे. अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए मॉक टेस्ट के लिये लिंक भी पोर्टल एवं प्रवेश-पत्र पर अंकित होगा. अभ्यर्थी परीक्षा से पहले अभ्यास कर सकेंगे. वर्ष-2022 की कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित निर्देश एवं अन्य नवीनतम जानकारी वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध करायी जायेगी.

प्रवेश परीक्षा तिथि बदलने का विकल्प

प्रवेश प्रभारी सचिव ने बताया कि इस वर्ष से अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुये परिषद की प्रवेश परीक्षा के समय अन्य परीक्षायें होने की दशा में पहली बार परिषद परीक्षा तिथि बदलने का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है. जिससे किसी अभ्यर्थी को प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग लेने अथवा अन्य परीक्षा छोड़ने की कठिनाई न उठानी पड़े.

परीक्षा अवधि में यदि किसी अभ्यर्थी की कोई अन्य परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक)-2022 के समान दिवस को ही निर्धारित है तो ऐसी दशा में अभ्यर्थी परीक्षा तिथि परिवर्तन के लिये upjee2022exam@gmail.com पर उक्त परीक्षा का प्रवेश-पत्र अटैच कर ईमेल प्रेषित कर परीक्षा तिथि परिवर्तन का अनुरोध कर सकेंगे. परिषद अभ्यर्थी के आवेदन पर विचार कर परीक्षा तिथि परिवर्तित कर दी जायेगी एवं परीक्षा तिथि परिवर्तन की सूचना प्रेषक को उसी मेल आईडी पर प्राप्त करा दी जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola