ePaper

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में जल्द आने वाले हैं पैसे, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही बड़ी बात

Updated at : 13 Apr 2022 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में जल्द आने वाले हैं पैसे, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही बड़ी बात

PM Kisan Yojana : गौरतलब है कि पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों को साल के पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दिया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दिया जाता है.

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके तहत किसानों के खाते में सीधे सहायता राशि पहुंचाई जाती है. केंद्र सरकार साल में छह हजार रुपये किसानों को देती है. वहीं पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है. पीएम नरेंद्र मोदी जल्दी ही पीएम किसान की 11वीं किस्त (PM Kisan 11th Installment Released) जारी करने वाले हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि पीएम मोदी ने ट्वीट कर किसानों के लिए बड़ी बात भी कही है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है. ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा. मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं.’ गौरतलब है कि पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों को साल के पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दिया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दिया जाता है. इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है.

Also Read: UP के सरकारी दफ्तरों में सुस्‍ती पर CM योगी सख्‍त, लंच के नाम पर घंटों गायब रहने वालों को मिला ये निर्देश

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11 किस्त का पैसा आपको मिलेगा या नहीं यह जानने के लिए अगर आप लाभुकों के लिस्ट में अपना नाम चेक कर चाहते हैं तो सबसे पहले यह जान लें कि अब आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर, आधार नंबर या फिर बैंक अकाउंट नंबर के जरिए पीएम किसान योजना के लाभुकों की लिस्ट में अपना नाम नहीं ढूंढ पायेंगे. सरकार ने स्टेट्स चेक करने के नियम में इसलिए बदलाव किया है, क्योंकि इस तरीके से स्टेट्स चेक करने पर आपकी पर्सनल डिटेल लीक हो जा रही थी. पर्सनल डिटेल चेक करने के लिए अब आपको ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए आप अपने पास के ही किसी सीएससी सेंटर जाकर या फिर खुद से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola