Fact Check: पीने वालों के घर-घर पहुंचेगी शराब की पाइप लाइन, जानें क्या है खुराफातियों का नया कारनामा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2022 11:26 AM
क्या आपको पता है कि सरकार ने पीने वालों के लिए शराब की पाइपलाइन बिछवाने का फैसला लिया है? दरअसल, यह योजना पीएम ने नहीं बल्कि खुराफातियों ने लॉन्च की है. पीआईबी ने फैक्ट चैक कर इस योजना पर पहले तो मजे लिए फिर सच्चाई भी बता दी.
Lucknow News: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. आए दिन फेक लिंक (Fake Link) के जरिए फ्रॉड (fraud) करने वालों से पीछा नहीं छूटा तो अब रोज पीने वालों के लिए आनन-फानन में एक नई योजना लॉन्च कर दी गई है. हद तो तब हो गई, जब इस फर्जी योजना से सीधे केंद्र सरकार को जोड़ दिया गया. और लिख दिया गया है कि प्रधानमंत्री ने पीने वालों के लिए शराब की पाइपलाइन बिछवाने का फैसला लिया है. खैर अच्छी बात ये है कि इन खुरापातियों की खैर खबर लेने के लिए पीआईबी (PIB) समय-समय पर फैक्ट चैक (Fact Check) करता रहता है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फॉर्म तेजी से वायरल हो रहा है. इस फॉर्म को खुराफातियों ने ठीक वैसे ही तैयार किया जैसे अन्य सरकारी फॉर्म होते हैं. फॉर्म के ऊपर सबसे पहले बाकायदा भारत सरकार लिखा गया है. इसके बाद लिखा है शराब की पाइप लाइन कनेक्शन हेतु आवेदन… इसके नीचे बड़े सरल शब्दों में लिखने की कोशिश की गई है, जैसा की हर चोर कोई न कोई गलती करता है, ये वाला भी हिंदी लिखने में गलती कर गया. फिर भी ऐसे लिखा गया है कि पीने वाले भी आसानी से समझ जाएं कि उनके लिए सरकार ने सच में कोई योजना चलाई है.
वायरल फॉर्म में लिखा है कि, माननीय प्रधानमंत्री जी ने रोज पीने वालों के लिए शराब की पाइप लाइन का कनेक्शन देने का फैसला लिया है. जो भी अच्छुक हो वो 11 हजार के डिमांड ड्राफ्ट के साथ इस आवेदन पत्र को भरकार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO Office) जमा करवाएं. आगे लिखा है कि आवेदन प्राप्त होने के एक महीने बाद निरीक्षण करके आवेदक के घर मीटर के साथ शराब की पाइप लाइन को जोड़ दिया जाएगा. बाद में खपत के अनुसार, बिल घर पर आएगा. नीचे आवेदन का नाम लिखने के लिए जगह छोड़ दी गई है. साथ ही एक फोटो के लिए भी जगह दी है.
इस फर्जी फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तो मजे ले ही रहे हैं. साथ ही पीआईबी ने भी इसका पर्दाफाश करते-करते मजे ले लिए. पीआईबी ने लिखा है कि चिल गाइज. अपनी आशाओं को अब इतनी भी ऊंचाइयों पर मत ले जाइये. हालांकि, PIB Fact Check में खबर पूरी तरह से फर्जी पाई गई है.
Chill guys,
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 18, 2022
Don’t get your hopes too high‼️#PIBFactCheck pic.twitter.com/34zeYEKByq
Posted by Sohit Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










