Petrol Diesel Price: UP में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर में तेल का भाव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Apr 2022 8:25 AM

विज्ञापन

तेल कंपनियों ने आज यानी 2 अप्रैल के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. जानिए आपके शहर में क्या है आज तेल का भाव...

विज्ञापन

Petrol Diesel Price: भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों ने आज शनिवार के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है. 2 मार्च को पेट्रोल और डीजल के रेट में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दामों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी लखनऊ में पेट्रोल के दाम 102.45 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल के दाम 94.02 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.

22 मार्च से जारी है तेल के दामों में वृद्धि

दरअसल, 22 मार्च 2022 से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. 22 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम 80-80 पैसे बढ़े. इसके बाद 23 मार्च को भी पेट्रोल-डीजल 80-80 पैसे महंगा हुआ. 24 मार्च को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन एक बार फिर 25 और 26 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम 80-80 पैसे बढ़े. इसके बाद 27 मार्च को पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 55 पैसे महंगा हुआ.

1 दिन की राहत के बाद फिर बढ़े दाम

इसके बाद 28 मार्च को पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे महंगा हुआ. 29 मार्च को पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया, 30 मार्च को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम 80-80 पैसे बढ़े और 31 मार्च यानी आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट 80 पैसा बढ़ गए हैं. 01 अप्रैल को महज एक दिन की राहत के बाद 2 अप्रैल को फिर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) दोमों में 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया है.

कैसे तय होती है तेल की कीमत?

दरअसल, देश में हर दिन के पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.

जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव

अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है. दरअसल, एसएमएस द्वारा अपने शहर में तेल की कीमत आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola