ePaper

Bareilly News: काउंटिंग से पहले स्ट्रांग रूम के रास्ते की खोद डाली रोड, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

Updated at : 27 Feb 2022 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: काउंटिंग से पहले स्ट्रांग रूम के रास्ते की खोद डाली रोड, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

बरेली का दो वर्ष पूर्व स्मार्ट सिटी में चयन हुआ था. इसका बजट आने के बाद से ही बरेली की हर सड़क महीनों पूर्व खोद दी गई है. हर जगह राहगीरों को सड़कों के गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Bareilly News: बरेली का दो वर्ष पूर्व स्मार्ट सिटी के लिए चयन हुआ था. इसका बजट आने के बाद से ही बरेली की हर सड़क महीनों पूर्व खोद दी गई है. कोई सड़क निर्माण के लिए खोदी गई है, तो कुछ नाला निर्माण के लिए. शहर के सिविल लाइंस के रास्ते हों या, फिर आम रास्ते. हर जगह राहगीरों को सड़कों के गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है.

ईवीएम स्ट्रांग रूम को जाने वाला सड़क मार्ग खराब

मगर, अब परसाखेड़ा ईवीएम स्ट्रांग रूम को जाने वाले रामपुर रोड को डिवाइडर निर्माण के नाम पर सड़क को बीच में खोद दिया गया है. यह रोड पहले ही काफी तंग था, लेकिन अब बीच में डिवाइडर के लिए सड़क खोदने से और तंग हो गया है. इससे हर दिन राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं.

राहगीरों को हो रही काफी मुश्किलें

राहगीरों के साथ ही परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाले उद्यमियों ने भी पहले रोड का चौड़ीकरण करने का सुझाव दिया था. इसके बाद बीच में डिवाइडर के लिए सड़क खोदने को कहा. मगर, किसी ने नहीं सुना. डिवाइडर का निर्माण काफी धीमी गति से हो रहा है, लेकिन सड़क पूरी खोद दी गई है. जिसके चलते इस रोड से गुजरने वालों ने यहां से गुजरना ही बंद कर दिया है.

दो महीने से खुदा पड़ा है शाहजहांपुर रोड

बरेली के शाहजहांपुर रोड पर नकटिया से रजऊ तक डिवाइडर के लिए दो महीने पहले सड़क खोदी गई थी. मगर, इस सड़क के डिवाइडर का निर्माण पूरा नहीं हुआ है. सड़क भी तंग हो गई, तो वहीं राहगीर भी हर दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं.

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola