ePaper

Aligarh News: अलीगढ़ में 9 पदों के लिए पंचायत उपचुनाव की वोटिंग 4 अगस्त को, अगले दिन गिनती

Updated at : 03 Aug 2022 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: अलीगढ़ में 9 पदों के लिए पंचायत उपचुनाव की वोटिंग 4 अगस्त को, अगले दिन गिनती

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि अलीगढ़ में 42 पदों पर पंचायत उपचुनाव होने हैं. जिसमें से 2 बीडीसी व 24 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध जीतना तय है. 2 ब्लॉक, 7 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 4 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में 9 पदों के लिए पंचायत उपचुनाव की वोटिंग 4 अगस्त को होगी. अलीगढ़ में ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल 42 पदों में से 26 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय हो चुका है. 7 पदों पर किसी ने भी पर्चा नहीं भरा है.

वोटिंग 4 अगस्त को

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि अलीगढ़ में 42 पदों पर पंचायत उपचुनाव होने हैं. जिसमें से 2 बीडीसी व 24 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध जीतना तय है. 2 ब्लॉक, 7 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 4 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. 38 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 26 की निर्विरोध जीत तय है, परंतु 7 ग्राम पंचायत सदस्यों पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया था. यहां फिर से उपचुनाव के बाद उपचुनाव कराए जाएंगे. पंचायत उपचुनाव के लिए कल 4 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट पड़ेंगे. अगले दिन 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी, जो पूरी होने तक चलेगी.

इन 42 पदों पर हो रहे पंचायत उपचुनाव

अलीगढ़ जनपद में 42 पदों के लिए उप चुनाव होने थे.. क्षेत्र पंचायत सदस्यों में धनीपुर के बरौठा, गंगीरी के बूढा गांव व टिकरी, बिजौली के पीढ़ौल महमूदपुर में उपचुनाव होगा. साथ ही अकराबाद, अतरौली, चंडौस, बिजौली, गंगीरी, जवां, धनीपुर, लोधा, टप्पल ब्लॉक की पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाने थे.

रिपोर्ट : चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola