ePaper

Viral Video: इंडियन फैंस के दिलों दिमाग पर छाया पाकिस्तानी गर्ल का डांस, वीडियो में देखें दिलकश अदाएं

Updated at : 23 Nov 2022 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Viral Video: इंडियन फैंस के दिलों दिमाग पर छाया पाकिस्तानी गर्ल का डांस, वीडियो में देखें दिलकश अदाएं

Pakistani Girl Dance Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर आम इंसान भी रातोंरात स्टार बन जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़की लता मंगेशकर के सॉन्ग 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Pakistani Girl Dance Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर आम इंसान भी रातोंरात स्टार बन जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़की लता मंगेशकर के सॉन्ग मेरा दिल ये पुकारे आजा” पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. लोगों को लड़की का डांस खूब पसंद आ रहा है.

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की लता मंगेशकर के सॉन्ग ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा” पर डांस करती हुई नजर आ रही है. इस दौरान पाकिस्तानी लड़की ने ग्रीन कलर का लूज कुर्ता और पजामा कैरी की है. इसके अलावा उसने कलाइयों में कलीरा पहना है. वीडियो में लड़की का एक्सप्रेशंस भी देखने लायक है.

आखिर कौन हैं ये पाकिस्तानी लड़की?

लता मंगेशकर के सॉन्ग मेरा दिल ये पुकारे आजा” पर डांस करने वाली पाकिस्तानी लड़की का नाम आयशा है. यह वायरल वीडियो एक वेडिंग फंक्शन का है. जो पिछले कई दिनों से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है.

वीडियो को मिले 6 लाख से अधिक व्यूज

पाकिस्तानी लड़की आयशा की इस वीडियो सॉन्ग को अब तक 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. इसके अलावा हजारों की संख्या में कमेंट भी मिले हैं. आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को एक हफ्ते पहले पोस्ट किया था, लेकिन देखते ही देखते यह वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो गई है. इस समय आयशा के इंस्टाग्राम पर  दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola